LIVE: बिहार में शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी वोटिंग, बेगूसराय में सबसे ज्यादा

Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी। राज्य में दोपहर 3 बजे तक 54 फीसदी मतदान हो चुका है। पल पल की जानकारी...

Nov 6, 2025 - 18:44
 0
LIVE: बिहार में शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी वोटिंग, बेगूसराय में सबसे ज्यादा


Latest News Today Live Updates in Hindi : Latest News Today Live Updates in Hindi : बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान। राज्य में शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान। पल पल की जानकारी...

-बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान जारी।

-राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई शीर्ष नेता इस चरण में चुनावी मैदान में हैं।

-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन ने मतदान किया।

-मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मतदान करने से पहले पूजा की।

-भाजपा नेता भीखूभाई दलसानिया ने बिहार चुनाव के लिए मतदान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम भी शामिल हुए। लोकतंत्र के इस महापर्व में ही हम अपने वोट के जरिए देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं। बिहार को जंगलराज और गुंडाराज से मुक्ति दिलाई जाएगी। मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। यह बिहार का सम्मान बढ़ाने के लिए है, हर बिहारी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। 

 -छपरा से राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने किया मतदान।
-केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और राजीव रंजन (ललन सिंह) ने भी डाला वोट।परिवार समेत वोट डालने पहुंचा लालू परिवार। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ वोट डालने पहुंचे।बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं। उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी। दोनों बेटों को मां की शुभकामना है। दोनों को आशीर्वाद है। ALSO READ: तेजस्वी यादव के साथ वोट डालने पहुंचा लालू परिवार, राबड़ी ने तेज प्रताप को भी दिया आशीर्वाद

-बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान। पहले 2 घंटे में सहरसा में सबसे ज्यादा 15.27 फीसदी मतदान। लखीसराय में सबसे कम 9 फीसदी वोटिंग।

-बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मतदान किया।
VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला। 

-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियापुर के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।

-जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है। माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है।

-दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने मतदान किया।

-भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान किया।

-राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर विधानसभा के प्रतापपुर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेघरा विधानसभा क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय, मसनदपुर बिहट में मतदान किया।सुबह 11 बजे में 26.62 फीसदी मतदान हुआ। बेगुसराय में सबसे ज्यादा 30 फीसदी वोट डाले गए, पटना में सबसे कम 23 फीसदी वोटिंग हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जंगलराज के दौरान बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो है। 1990 से लेकर 2005 तक 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया। सरकार चलाने के नाम पर तब सिर्फ आपको लुटा गया। जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे। लेकिन, ये तो मोदी है- मेरे माई-बाप तो आप जनता-जनार्दन हैं, आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। ALSO READ: पीएम मोदी ने किसे बताया अपना रिमोट कंट्रोल, जंगलराज में बिहार को क्या मिला?बिहार में दोपहर एक बजे तक 42 फीसदी से ज्यादा मतदान। पटना 37.72, मधेपुरा 44.16, बेगूसराय 46.2, मुजफ्फरपुर 45.41, लखीसराय 46.37, वैशाली 42.60, शेखपुरा 41.30, समस्तीपुर 43.3, सहरसा 44.20, सीवान 41.20, दरभंगा 39.35 फीसदी मतदान हुआ। 


लखीसराय में वरिष्‍ठ भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्‍यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, गोबर भी फेंका। सिन्हा बोले, राजद के गुंडों ने किया हमला। राजद की छाती पर बुलडोजल चलेगा।बिहार में दोपहर 3 बजे तक 54 फीसदी मतदान, बेगुसराय में सबसे ज्यादा 60 फीसदी वोटिंग, पटना में सबसे कम 48 प्रतिशत वोटिंग हुई।

-बिहार में पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32 फीसदी मतदान।