FIFA Word Cup 2026 पर पड़ा खामेनेई के निधन का असर,वर्ल्ड कप से हटेगा ईरान!

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब खेल जगत पर भी पड़ने लगा है। दरअसल ईरान की फुटबॉल टीम आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने पर विचार कर रही है। ये टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाना है। हाल ही में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद की  स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई की मौत हो गई जिसके बाद से ईरान में राजनीतिक और सामाजित माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। वहीं ईरान ने लगातार चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए  क्वालिफाई किया है और उसके सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले अमेरिका में ही होने हैं। टीम को 15 जून को लॉस एंजिलिस में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला  मैच खेला है। वहीं इसके बाद 21 जून को बेल्जियम और 26 जून को सिएटल में मिस्त्र से मुकाबला तय है।हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका में मैच खेलना मुश्किल हो सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में जो कुछ भी हुआ है उसके बाद वर्ल्ड कप में भागीदारी पर फैसला लेना आसान नहीं होगा। फिलहाल, तनाव को देखते हुए ईरान की घरेलू फुटबॉल लीग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संस्था फीफा ने कहा है कि वह पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। 

Mar 2, 2026 - 15:50
 0
FIFA Word Cup 2026 पर पड़ा खामेनेई के निधन का असर,वर्ल्ड कप से हटेगा ईरान!
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब खेल जगत पर भी पड़ने लगा है। दरअसल ईरान की फुटबॉल टीम आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने पर विचार कर रही है। ये टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाना है। 

हाल ही में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद की  स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई की मौत हो गई जिसके बाद से ईरान में राजनीतिक और सामाजित माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। 

वहीं ईरान ने लगातार चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए  क्वालिफाई किया है और उसके सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले अमेरिका में ही होने हैं। टीम को 15 जून को लॉस एंजिलिस में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला  मैच खेला है। वहीं इसके बाद 21 जून को बेल्जियम और 26 जून को सिएटल में मिस्त्र से मुकाबला तय है।

हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका में मैच खेलना मुश्किल हो सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में जो कुछ भी हुआ है उसके बाद वर्ल्ड कप में भागीदारी पर फैसला लेना आसान नहीं होगा। 

फिलहाल, तनाव को देखते हुए ईरान की घरेलू फुटबॉल लीग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संस्था फीफा ने कहा है कि वह पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।