Delhi Metro को देख हर्ष गोयनका को क्यों याद आई नियाग्रा फॉल

उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। वे एक्स पर लगातार पोस्ट करते हैं और पोस्ट के जरिए व्यवस्थाओं पर तंज भी करते हैं। दरअसल, मॉनसून में मेट्रो स्टेशन और डिब्बों के अंदर पानी टपकने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस ...

Sep 4, 2025 - 22:42
 0
Delhi Metro को देख हर्ष गोयनका को क्यों याद आई नियाग्रा फॉल

उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। वे एक्स पर लगातार पोस्ट करते हैं और पोस्ट के जरिए व्यवस्थाओं पर तंज भी करते हैं। दरअसल, मॉनसून में मेट्रो स्टेशन और डिब्बों के अंदर पानी टपकने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो पोस्ट कर तंज किया है।
7777777777777777
 उन्होंने एक्स पर लिखा कि नियाग्रा फॉल्स को भूल जाइए, दिल्ली मेट्रो ही काफी है!दिल्ली मेट्रो में सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए अनुभव अब और भी 'रोमांचक' हो गया है। यहां न सिर्फ यात्रा का मजा है, बल्कि बोनस पैक में झरने, मुफ़्त की बौछार और चाहें तो हल्की-फुल्की तैराकी का आनंद भी शामिल है- वह भी केवल एक टिकट के दाम पर।

ALSO READ: हर्ष गोयनका कन्फ्यूजन में क्यों हैं, भारत की विदेश नीति पर किया तंज देश की राजधानी दिल्ली और आसापास के इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 3 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों के सामने परेशानियों का पहाड़ खड़ा दिया है। दिल्ली में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। खासकर यमुना के आसपास वाले इलाकों पानी भरने के कारण लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर ले जाया जा रहा है। बारिश और जलभराव के कारण दिल्ली का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। Edited by : Sudhir Sharma