Ayatollah Ali Khamenei कर रहे थे हाईलेवल मीटिंग, गिराए 30 बंकर बस्टर बम, इजराइल ने कहा- हमले जारी रहेंगे
अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरान ने सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया है। 7 दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस बात की पहले ही पुष्टि ...
अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरान ने सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया है। 7 दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी कि उनकी बेटी-दामाद, नाती और ईरानी रक्षा मंत्री मारे जा चुके हैं।
ALSO READ: World War 3 : वर्ल्ड वॉर का खतरा मंडराया, क्या महायुद्ध में बदल जाएगा क्षेत्रीय संघर्ष, रूस और चीन का क्या है रुख
खामेनेई की मौत के बाद ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दुख जताया है। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, IRGC ने कहा कि ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश उनका शोक मना रहा है।
ईरानी सेना ने खतरनाक अभियान की शुरुआत की घोषणा की है। सेना ने कहा कि यह हमला कुछ ही देर में शुरू होगा और क्षेत्र में कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाएगा। इधर इजराइल डिफेंस फोर्सेज का कहना है कि हमले जारी हैं। अब तक पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले हुए हैं। इनमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, सरकार के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं। Edited by : Sudhir Sharma



