ADM, SDM शहर में निकले, पानी के अवैध कनेक्शन हटेंगे:गर्मी में पानी की किल्लत नहीं हो, शहर में लग चुकी नई बोरिंग चालू करने को कहा

अलवर कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार सुबह अलवर शहर में ADM व SDM सहित जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पानी की सप्लाई को परखा। आमजन से फीडबैक लिया। उसके बाद अधिकारियों को राइजिंग लाइन से अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर बीना महावर अलवर ने शहर के अल्कापुरी, शिवाजी पार्क व वीर सावरकर नगर पहुंची। उसके बाद अधिशासी अभियंता को फील्ड में प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा । नए बोरवैल चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान आमजन ने पानी की सप्लाई बराबर नहीं होने की शिकायत की। कई जगहों पर लीकेज की समस्या भी सामने आई। तुरंत अधिकारियों को लीकेज दूर करने और अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए। समस्त उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने जलदाय विभाग की टीम के साथ अपने -अपने क्षेत्र के कई वार्डों में घर -घर जाकर आमजन से पेयजल आपूर्ति का फीडबैक लिया। पाइपलाइन लीकेज कि सूचना मिलते ही तुरंत दुरुस्त कराएं। पानी की मोटर आदि उपकरण ख़राब होने पर तुरंत दुरुस्त करावे। पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में टेंकर्स से से आपूर्ति कराई जाए। राइजिंग लाइन से अवैध कनेक्शन हटाए जाएं। आमजन पेयजल समस्या के संबंध में दर्ज करा सकते हैं शिकायत जिले में आमजन की परियोजनाओं के निस्तारण के जिला प्रशासन की ओर से ‘अलवर वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल‘ लॉन्च किया है। जिस पर आमजन पेयजल संबंधी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। साथ ही शहर की पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 108 में वॉर रूम स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नम्बर 0144-2338000 पर एवं जलदाय विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 01442337900 पर आमजन पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं वार रूम में प्राप्त शिकायतों पर तुरन्त संज्ञान लेकर पेयजल शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जा रहा है।

Mar 28, 2026 - 11:22
 0