अस्पताल के पास तेज डेक बजाना पड़ा महंगा:पुलिस ने पिकअप से डेक मशीन जब्त कर ड्राइवर को पकड़ा
किशनगढ़बास में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास तेज आवाज में डेक मशीन बजाकर मरीजों को परेशान करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को रोका, डेक मशीन जब्त की और चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, किशनगढ़बास थाना पुलिस के एएसआई शिवदयाल अपनी टीम के साथ 27 मार्च को शाम करीब 3:25 बजे कस्बे में गश्त और लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए निकले थे। गश्त के दौरान शाम लगभग 4:15 बजे, टीम ने सीएचसी किशनगढ़बास के पास टॉप सर्किल की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुए देखा। पुलिस के मुताबिक, डेक की तेज आवाज से अस्पताल में भर्ती मरीजों और इलाज कराने आए लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर ड्राइवर से पूछताछ की, जिसने अपनी पहचान नवीन योगी पुत्र हरिसिंह, निवासी सुखमनहेड़ी, थाना ततारपुर, जिला खैरथल-तिजारा के रूप में बताई। जब पुलिस ने चालक से डेक मशीन बजाने की अनुमति या लाइसेंस के बारे में पूछा, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने डेक मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया और आरोपी नवीन योगी को आरएनसी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम जब्त डेक मशीन और आरोपी को लेकर थाने पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई कृष्णचंद को सौंपी गई है।