कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-भारत अमेरिका ट्रेड डिल किसान-व्यापारियों के साथ विश्वासघात:ट्रेड डील के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का होगा आयोजन
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंमकार वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सूरसागर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मासिक बैठक का आयोजन किया गया। ओमकार वर्मा ने बैठक में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच में जो ट्रेड डील हुई है वह पूरी तरीके से किसान और व्यापारियों के अधिकारों के विरुद्ध है। आम किसानों और व्यापारियों को इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा। आने वाले समय में इसका परिणाम हमें देखने को मिलेगा। बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संबंध में आगामी कार्यक्रमों के लिए पूर्व सेवादल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राठौड़ को संयोजक नियुक्त किया गया। बूथ स्तर मैनेजमेंट मजबूत करने पर चर्चा आगामी नगर निगम के चुनाव को देखते हुए ओमकार वर्मा ने बूथ स्तर के मैनेजमेंट को मजबूत करने पर चर्चा की। वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता किस प्रकार से मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें, इस पर भी मंथन हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरसागर के अध्यक्ष त्रिलोक मेहरा ने बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक वार्ड में जल्द ही बैठक आयोजित कर बूथ मैनेजमेंट का कार्य करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। पार्टी को किस प्रकार से मजबूत किया जाए इस पर बात की जाएगी। ये रहे मौजूद शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड़ ने बताया कि मासिक बैठक में मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान , नरेंद्र राज बोहरा ,पूर्व पार्षद निसार अहमद, प्रदीप पवार, भागीरथ मेघवाल, भंवर भील, भरत आसेरी, ब्लॉक कमेटी के अकमुद्दीन, हरीश सागर, कमलेश तंवर मैना देवी पंवार, अनिल सागर, साजिदा खताई, मोहम्मद आसिफ चंडवा , टीकमचंद सांखला, इमरान लोधी, सुनील प्रजापत, ज्योति माथुर, मोहसिन गौरी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।