4 राज्यों में दिखेगा सेन्यार का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update : देशभर में शीत लहर और ठंड के प्रकोप के बीच 4 राज्यों में चक्रवाती तूफान सन्यार का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश और केरल में इसका असर दिखाई देगा। इस दौरान तेज आंधी के ...
Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश और केरल में चक्रवाती तूफान सेन्यार का असर दिखाई देगा। इस दौरान तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है।
चक्रवाती तूफान सेन्या इंडोनेशिया के तट को पार करने के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। सेनयार कमजोर होकर अब गहरे दबाव में तब्दील हो गया है। जल्द ही इसके सामान्य दबाव में और अधिक कमजोर होने की उम्मीद है।
IMD ने अगले 2-3 दिनों में तमिलनाडु में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु में 28 नवंबर को तीन डेल्टा जिलों में, 29 नवंबर को चेन्नई समेत सात जिलों में और 30 नवंबर को तिरुवल्लूर में 12-20 सेंटीमीटर की भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा : आईएमडी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम : दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर निम्न क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा की दिशा बदल गई है। आसमान में आंशिक बादलों की वजह से भी राज्य में तापमान बढ़ा है। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को कुछ दिनों के लिए ठिठुरन भरी सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है।
राजस्थान में बारिश का अलर्ट : राजस्थान में 28 नवंबर को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। अजमेर, जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी अधिकांश हिस्स में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश को भी ठंड से राहत : मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड गायब सी हो गई है। इंदौर, भोपाल समेत कई स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।
edited by : Nrapendra Gupta



