आधार पर यूपी और महाराष्ट्र में बड़ा फैसला, जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर स्वीकार नहीं
Aadhar Card News in hindi : उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र में आधार कार्ड का इस्तेमाल करके जारी किए गए सभी संदिग्ध सर्टिफिकेट कैंसल करने का आदेश ...
Aadhar Card News in hindi : उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र में आधार कार्ड का इस्तेमाल करके जारी किए गए सभी संदिग्ध सर्टिफिकेट कैंसल करने का आदेश दिया गया है। सर्टिफिकेट जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियोजन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। नियोजन विभाग ने इसको लेकर सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आधार में दर्ज जन्म तिथि सत्यापित नहीं होती, इसलिए इसे आधिकारिक DOB डॉक्यूमेंट नहीं माना जा सकता।
महाराष्ट्र में भी देरी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधार कार्ड को डॉक्यूमेंट नहीं माना जाएगा और अगस्त 2023 अधिनियम में संशोधन के बाद सिर्फ आधार कार्ड से बने सभी जन्म प्रमाण पत्र कैंसिल कर दिए जाएंगे। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि गैर-कानूनी कामों के लिए नकली जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल रोका जा सके।
बताया जा रहा है कि सरकार ने यह फैसला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर लिया गया है।
UIDAI के अनुसार, आधार में दर्ज जन्मतिथि को प्रमाणिक नहीं माना जा सकता, क्योंकि आधार बनाने की प्रक्रिया में जन्म का प्रमाण पत्र, स्कूल रिकॉर्ड या अस्पताल से जारी किसी दस्तावेज को अनिवार्य रूप से देना जरूरी नहीं है।
edited by : Nrapendra Gupta



