1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति
कहते हैं भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ यूएसई में भारतीय युवक के साथ हुआ। अबू धाबी में एक भारतीय नागरिक अनिल कुमार, रातोंरात अरबपति बन गए। अनिल कुमार को यूएई की सबसे बड़ी लॉटरी में 240 करोड़ रुपए यानी 100 मिलियन दिरहम का जैकपॉट ...
कहते हैं भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ यूएसई में भारतीय युवक के साथ हुआ। अबू धाबी में एक भारतीय नागरिक अनिल कुमार, रातोंरात अरबपति बन गए। अनिल कुमार को यूएई की सबसे बड़ी लॉटरी में 240 करोड़ रुपए यानी 100 मिलियन दिरहम का जैकपॉट लगा।
ALSO READ: iPhone 16 Pro Max की तरह लुक वाला सस्ता स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन के नंबरों का उपयोग करके 18 अक्टूबर को लॉटरी के टिकट खरीदे थे। अनिल कुमार पिछले कई वर्षों से यूएई में रह रहे हैं और अनिल ने केवल 1100 रुपए खर्च करके 12 लॉटरी टिकट खरीदे थे।
इस बड़ी लॉटरी राशि पर यूएई में कोई टैक्स नहीं लगता है। इसका मतलब है कि अनिल कुमार को पूरी 240 करोड़ रुपए की रकम मिलेगी। यह यूएई लॉटरी के इतिहास की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। अनिल को उम्मीद नहीं थी कि वे इतनी बड़ी रकम जीतेंगे। यह जीत उनके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हुई। अनिल कुमार ने कहा कि वे इस रकम को समझदारी के साथ खर्च करके समाजसेवा में भी लगाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma



