LIVE: बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, भाजपा मुख्यालय में बोले PM मोदी

Bihar Assembly Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने क्लीन स्वीप कर दिया है। अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक एनडीए 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर आगे है वहीं अन्य-6 सीटों पर बढ़त ...

Nov 14, 2025 - 20:50
 0
LIVE: बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, भाजपा मुख्यालय में बोले PM मोदी


Bihar Assembly Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने क्लीन स्वीप कर दिया है। अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक एनडीए 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर आगे है वहीं अन्य-6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एनडीए की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की जानकारी...

चुनावी रुझान : एनडीए : 202, महागठबंधन : 35, अन्य 6
एनडीए : भाजपा 91, जदयू 83, अन्य 28
महागठबंधन : राजद 27, कांग्रेस 5, अन्य 2 

 बिहार चुनाव में मुख्‍य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। वर्तमान में राज्य में नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार है। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर भी इस बार किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी गठबंधन को कम से कम 122 सीटों की जरूरत होगी। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) द्वारा मतगणना की जाएगी। भारत चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए हुए चुनाव, 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। इसमें मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। आयोग ने 14 नवंबर, 2025 को सुचारू रूप से मतगणना प्रक्रिया के लिए भी प्रावधान किए हैं।  मतगणना 14 नवंबर 2025 को सुबह 8.00 बजे शुरू होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में महागठबंधन के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई। यह बैठक तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास पर हुई। इस बैठक में चुनाव नतीजों के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। 

-बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना। राज्य में मतगणना के लिए 38 जिलो में 46 काउंटर बनाए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।

-बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राजग और महागठबंधन के नेताओं को जीत की उम्मीद। 
-बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। -बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई है। डाक मतपत्रों के बाद ईवीएम के वोटों की गणना होगी। 

-पोस्टल मत पत्रों की गिनती में एनडीए के पक्ष में पहला रुझान। 

-एनडीए 2, महागठबंधन 2 और 4 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों में बढ़त

-मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह ने शुरुआती दौर में बढ़त बनाई। 

 

-राघोपुर में तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। 

-तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। 

-छपरा में भाजपा की छोटी कुमारी आगे चल रही हैं। यहां भोजपुरी स्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पिछड़ गए हैं। 
-अलीनगर में मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। 

-महुआ सीट पर तेज प्रताप आगे चल रहे हैं। 
-मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह ने शुरुआती दौर में बढ़त बनाई। 

-महुआ सीट पर जनशक्ति जनता दल के मुखिया तेजप्रताप यादव बढ़त बनाने के बाद पिछड़े। 

-लखीसराय से भाजपा के विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम) आगे चल रहे हैं। 

-खसरा में खेसारी लाल यादव ने बढ़त बनाई। पहले भाजपा की छोटी बाई ने बढ़त बनाई थी। 

-राजद के ओसामा रघुनाथपुर में आगे। एनडीए नेताओं ने ओसामा के नाम लेकर जमकर निशाना साधा था।

-गया से भाजपा के प्रेम कुमार आगे। 

-प्रशांत किशोर ‍की जनसुराज पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है। 

-शुरुआती रुझान में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। 

-जमुई में भाजपा की श्रेयसी सिंह आगे हैं। श्रेयसी वर्तमान में इसी सीट पर विधायक हैं। 

-बक्सर में भाजपा के आनंद शर्मा आगे चल रहे हैं। आनंद पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। 

-लालगंज से शिवानी शुक्ला आगे चल रही हैं। 

-बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमें एग्जिट पोल में दिखाई गई सीटों से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। हम दो-तिहाई बहुमत से जीत रहे हैं।

-आरजेडी सबसे बड़े दल के रूप में उभरा। आरजेडी ने 75 सीटों पर बढ़त बनाई। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। 

-बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से पीछे हुए। 

-बहादुरगंज और अमौर में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम आगे चल रही है। 

-भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव फिर पिछड़े। 

-वैशाली की महुआ विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट से तेजप्रताप यादव शुरुआती रुझानों कभी आगे हुए तो कभी पिछड़ गए। यहां उनका मुख्य मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय सिंह से है।

 

-मोकापा में दो बाहुबलियों की टक्कर है। यहां अनंत सिंह को वीणा देवी से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि शुरुआती रुझानों में अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। अनंत इस समय जेल में हैं। वीणा देवी बाहुबली सूरज भान की पत्नी हैं। 

 

-दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी मैथिली ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर है। हालांकि शुरुआती दौर से ही वे बढ़त बनाए हुए हैं। 

 

-दीघा सीट से दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन चुनावी मैदान में हैं। 

-चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भी भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। शुरुआत रुझानों में भाजपा को 85, जदयू 87, आरजेडी 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

-लौरिया में भाजपा के विनय बिहारी आगे चल रहे हैं। 

-बेतिया से भाजपा की रेणु देवी आगे चल रही हैं। 

-मधुबनी में भाजपा के राणा रणधीर आगे। 

-ढाका में भाजपा के पवन कुमार जायसवालआगे। 

-राजनगर में भाजपा के सुजीत कुमार आगे। 

-औरई में भाजपा की रमा निषाद आगे। 

-साहेबगंज में राजू कुमार सिंह आगे। 

-कुम्हरार में भाजपा के संजय कुमार आगे। 

 

-मसौढ़ी से अरुण मांझी आगे। 

-बेलागंज से मनोरमा देवी आगे। 

-फुलबारी से श्याम रजक आगे। 

-कल्याणपुर से महेश्वर हजारी आगे। 

-सकरा से आदित्य कुमार आगे। 

-कडवा से दुलारचंद गोस्वामी आगे। 

क्या है दिग्गजों का हाल- 

-मोकामा में जदयू के बाहुबली अनंत कुमार सिंह वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके मुकाबले अन्य बाहुबली सूरज भान की पत्नी वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं। 

-फुलवारी से जदयू के दिग्गज नेता श्याम रजक आगे चल रहे हैं। 

-राघोपुर में तेजस्वी यादव 916 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-अलीपुर में मैथिली ठाकुर आगे चल रही है। 

-तारापुर में सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। 

-लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं। 

-महुआ में तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। 

 महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव 1000 से ज्यादा वोटों से पिछड़े 

-चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 82, जनता दल यू 80, राजद 33, लोजपा आर 22, कांग्रेस 5, हम 4, ओवैसी की पार्टी 3, वामपंथी दल 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अभी तक एनडीए करीब 197 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

 

क्या है भाजपा नेताओं का हाल... 

अलीनगर में मैथिली ठाकुर 7833 वोटों से आगे चल रही हैं। 

तारापुर से भाजपा के डिप्टी सीएम 4406 आगे। 

भाजपा के ही डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से 1886 वोटों से आगे। 

जमुई में श्रेयसी सिंह 10418 हजार वोटों से आगे। 

पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा बक्सर में 9318 वोटों से आगे। 

लौरिया में विनय बिहारी 8205 वोटों से आगे। 

सिकटी में विजय कुमार मंडल 9632 वोटों से आगे। 

पूर्णिया में विजय कुमार खेमका 20373 वोटों से आगे। 

कोड़हा में कविता देवी 10512 वोटों से आगे। 

दरभंगा में संजय सरावगी 8530 वोटों से आगे। 

औरई में रमा निषाद 23383 वोटों से आगे। 

रोसेड़ा में बिरेन्द्र कुमार 12775 वोटों से आगे। 

तेघरा में रजनीश कुमार 12976 वोटों से आगे। 

बीहपुर में कुमार शैलेन्द्र 28613 वोटों से आगे।

दीघा में संजीव चौरसिया 18096 वोटों से आगे। 

बीकापुर में नितिन नबीन 16940 वोटों से आगे।

खेसारी लाल यादव पीछे : बिहार के छपरा से आरजेडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में वह 1627 वोट से पीछे हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा की छोटी कुमारी पहले नंबर पर हैं। जन सुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर हैं।

 

-बिहार की मोकामा सीट से जेडीयू के अनंत सिंह करीब साढ़े नौ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वह दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में जेल में हैं। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नौ राउंड की काउंटिंग के बाद अनंत सिंह 9600 वोट से आगे हैं। आरजेडी की वीणा देवी दूसरे नंबर हैं। तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष हैं। नीतीश बनेंगे मुख्‍यमंत्री : एनडीए सहयोगी और 'हम' नेता जीतनराम मांझी ने कहा कि एनडीए को 160 सीटें मिलेंगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। मांझी ने कहा कि इसमें कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है। हम तो शुरुआत से कह रहे थे कि एनडीए ही भारी बहुमत से सरकार बनाएगा और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। महागठबंधन को 70-80 सीटों से ज़्यादा नहीं मिलेंगी।

बड़ी जीत की ओर भाजपा के 10 उम्मीदवार... 

कुम्हरार से संजय कुमार 33785 वोटों से आगे। 

दीघा में संजीव चौरसिया 30372 वोटों से आगे। 

औरई में रमा निषाद 29888 वोटों से आगे। 

बीकापुर में नितिन नवीन 28070 वोटों से आगे। 

झंझारपुर में नीतीश मिश्रा 25871 वोटों से आगे। 

दरभंगा में संजय सरावगी 25001 वोटों से आगे। 

जमुई में श्रेयसी सिंह 24854 वोटों से आगे। 

राजनगर में सुजीत कुमार 24682 वोटों से आगे। 

बीहपुर में कुमार शैलेन्द्र 23053 वोटों से आगे। नहीं होने देंगे एसआईआर : समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा- बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और राघोपुर से राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव पर भी हार का खतरा मंडरा रहा है। भाजपा नेता सतीश कुमार 30 में से 11 राउंड के बाद यहां से करीब 5 हजार वोटों से आगे हैं। ALSO READ: कौन है सतीश कुमार, जिन्होंने तेजस्वी यादव को राघोपुर में दिन में दिखाए तारे

-राघोपुर में महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव 4570 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहीं भाजपा के सतीश कुमार ने बढ़त बना ली है। पिछले चुनाव में तेजस्वी ने सतीश को हराया था, जबकि सतीश इस सीट पर राबड़ी देवी को चुनाव हरा चुके हैं।
 

-छपरा में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भाजपा की छोटी कुमारी से पीछे चल रहे हैं। 
 

-महुआ में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की भी हालत खराब है। तेज प्रताप यहां दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 
 

-सासाराम सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा करीब 6000 वोटों से आगे चल रही हैं। 

-बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार में सुशासन और विकास की जीत हुई। उन्होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा को बधाई दी। 

-बिहार में एनडीए की जीत के बाद बिहार की राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक जश्न। 

-बिहार चुनाव परिणाम पर भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है। जनता सिर्फ काम के आधार पर जनादेश देती है। उन्होंने कहा कि बिहार ने बताया है कि एसआईआर जरूरी है और घुसपैठियों को बचाने वालों को यह जनता का जवाब है। 

-केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह से NDA को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है। बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे। चिराग पासवान ने अपने परिवार और पार्टी नेताओं के साथ जश्न मनाया। 

-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा कि मैं बिहार भाजपा और एनडीए गठबंधन को बधाई देता हूं। यह जीत बिहार की जनता के प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास का प्रमाण है। 

-भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर कहा कि हारने के बाद तो ब्लेम गेम शुरू ही होता है। अगर हार के कारणों का विश्लेषण करें तो बात समझ में आए, लेकिन हारने के बाद आरोप लगाना, कांग्रेस पार्टी की हताशा को पूरी तरीके से प्रदर्शित करता है। 

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव अपने आवास से रवाना हुए। चुनाव आयोग ने अब तक 81 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें से NDA ने 68 और महागठबंधन ने 9 सीटें जीती हैं।

बिहार में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीशजी शानदार नेतृत्व दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक नया सकारात्मक 'माय' फार्मूला... महिला और यूथ बनाया। बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। 

आज के ये परिणाम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ...विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है। भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है। जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर बहुत गंभीर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA की विजय, लोकतंत्र की विजय। भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की विजय।