होली पर 108, 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे अलर्ट:आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल करें 108 या 102 नंबर

कुशीनगर में होली पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जनपद में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रखा गया है। शासन के निर्देश पर सभी एंबुलेंस कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जरूरत पड़ने पर नागरिक 108 या 102 नंबर डायल कर सकते हैं, जिसके बाद एंबुलेंस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच जाएगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था के प्रोग्राम मैनेजर रौशन यादव ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने 24x7 निर्बाध एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। त्योहार के मद्देनजर, 108 एंबुलेंस को विशेष रूप से चिन्हित स्थानों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और थानों के आसपास तैनात किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में मरीजों को न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाना है। सभी एंबुलेंस ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं और जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित रहेंगी, साथ ही प्रशिक्षित स्टाफ भी 24 घंटे ड्यूटी पर मौजूद रहेगा। सड़क दुर्घटना, आग से झुलसना, हार्ट अटैक, सांस लेने में दिक्कत, पेट दर्द, किडनी या लिवर संबंधी समस्या जैसी किसी भी आपात स्थिति में 108 नंबर पर कॉल करके निःशुल्क सेवा प्राप्त की जा सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह सेवा पूरी तरह मुफ्त प्रदान की जाती है। गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। प्रदेश भर में 108 सेवा की 2200 और 102 सेवा की 2270 एंबुलेंस संचालित हैं। जनपद कुशीनगर में 108 की 34 और 102 की 37 एंबुलेंस 24 घंटे कार्यरत हैं।

Mar 2, 2026 - 15:59
 0