हिसार में भ्रूण लिंग जांच में पकड़े JJP नेता बीमार:डॉ. अनंतराम केस में 23 धाराएं लगाई; आज कोर्ट से रिमांड मांगेगी पुलिस
हरियाणा के हिसार में भ्रूण लिंग जांच करते पकड़े गए जेजेपी नेता डॉ. अनंतराम बरवाला की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उनको घबराहट की शिकायत होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब अस्पताल से जेजेपी नेता को डिस्चार्ज कर दिया गया है। थोड़ी देर में उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उसका रिमांड मांगेगी। हिसार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को आजाद नगर इलाके में अवैध रूप से लिंग जांच करते हुए एक निजी क्लीनिक पर छापा मारा था। इस दौरान मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, गर्भपात की दवाएं और नशीली गोलियां बरामद की गईं। मामले में डॉक्टर अनंतराम बरवाला समेत 4 लोगों के खिलाफ आजाद नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में डॉ. अन्तराम बरवाला, सुरजमल, महिला प्रेम, प्रियंका व अल्ट्रासाउंड मशीन बेचने वाले विक्रेता (अज्ञात) के खिलाफ अलग-अलग 23 धाराएं लगाई हैं। पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि हमने पुराने रिकॉर्ड भी पुलिस को दिए हैं ताकि केस मजबूत हो सके।
इन टीम ने की पूरी कार्रवाई
पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई, नोडल अधिकारी पीएनडीटी हिसार, डॉ. प्रोलिन गर्ग, चिकित्सा अधिकारी पीएचसी अग्रोहा व अजय कुमार, डीईओ पीएनडीटी हिसार शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस तरह की कार्रवाई...