झज्जर में जूती पहनने पर पुलिस कर्मचारी सस्पेंड:ड्रेसिंग को लेकर ADGP दून ने जताई नाराजगी; एसीपी को लगाई फटकार
झज्जर में हरियाणा पुलिस के एडीजीपी एच.एस दून के दौरे के दौरान एक पुलिस कर्मचारी को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए। मामला पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान सामने आया। एडीजीपी एच.एस. दून झज्जर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 250 पुलिस कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। आप गजटेड अफसर, पशुपालन विभाग में नहीं निरीक्षण के दौरान एक पुलिस कर्मचारी की ड्रेसिंग को लेकर एडीजीपी ने कड़ी नाराजगी जताई। जूती पहनने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। एडीजीपी ने मौके पर एसीपी को भी तलब किया। एसीपी के जवाब से असंतुष्ट होकर एडीजीपी ने एसीपी डॉ. प्रणव को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप गजटेड अफसर हैं, ऐसे जवाब ठीक नहीं होते। आप किसी पशुपालन विभाग में नहीं हैं। ड्रेसिंग और व्यवहार में प्रोफेशनल रहना जरूरी एडीजीपी एच.एस. दून ने पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में अनुशासन, ड्रेसिंग और व्यवहार में पूरी तरह प्रोफेशनल रहना बेहद जरूरी है। इसके बाद एडीजीपी ने पुलिस लाइन स्थित कमिश्नर कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



