सीजफायर के 6 दिन बाद भी जम्मू में स्कूल बंद:LoC पर आखिरी गांव में घर लौटे लोग; रक्षामंत्री गुजरात के भुज पहुंचे, एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे
भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए सीजफायर के बाद जम्मू के बॉर्डर इलाकों में 6 दिन बाद भी स्कूल बंद हैं। इसमें अरनिया, आरएस पुरा, मीरां साहिब, सतवारी, मढ़, अखनूर, जौरियां और खौर जोन के स्कूल शामिल हैं। हालांकि, चौकी चौरा, भलवाल, डंसल, गांधी नगर, जम्मू और पुरमंडल में स्कूल आज फिर से खुल गए। वहीं LoC के पास स्थित आखिरी गांव सलोत्री जो PoK के बहुत करीब है। वहां रहने वाले लोग अब अपने घर लौट रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद लोगों ने 6 मई को घर छोड़ दिया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज पहुंच गए हैं। वे यहां से एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे। एक दिन पहले राजनाथ श्रीनगर के बादामी बाग छावनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से दागे गए गोले देखे थे। इसके बाद जवानों से मुलाकात की थी। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि, कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। 2 ऑपरेशन में 6 आतंकवादी मारे गए। त्राल और शोपियां में 2 एनकाउंटर में आतंकी मारे गए। एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ, एक ऑपरेशन गांव में हुआ। सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह टेररिस्ट को मारा। पहलगाम हमला: सरकार ने 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की थी भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...