सिरसा रेप-छेड़छाड़ हनीट्रैप-केस, युवती पर ही घर की जिम्मेदारी:जो लोग फेसबुक-इंस्टाग्राम पर तलाशते लड़कियां, उनको जाल में फंसा ऐंठते पैसे
सिरसा में रेप और छेड़छाड़ मामला हनी ट्रैप का निकलने के बाद युवती के गिरोह की जांच शुरू हो गई है। युवती की उम्र करीब 19 से 20 साल है और उसी पर अपनी माता व घर चलाने की जिम्मेदारी है। इसके गिरोह में 5 से 7 महिलाएं व 4 से 5 पुरुष शामिल है। इसमें महिला व युवक की अहम भूमिका है, उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया। सूत्रों की मानें तो होटल रेप केस में फंसाने वाले सेक्टर 19 के युवक से युवती की पहले से जान-पहचान थी। युवक का पहले पंजाब में आना-जाना था। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इससे पहले दोनों की सोशल मीडिया पर आपस में बातचीत होती थी। युवक ने उसे सिरसा में ही किराए का मकान दिलवाया था। जब आढ़ती को छेड़छाड़ मामले में फंसाने पर उसके हिस्से में पैसे कम आए तो इसका लालच बढ़ गया। फिर प्रोपर्टी डीलर युवक को फंसाने की साजिश रची। अभी पुलिस गिरोह का पता लगाने में लगी है। इसका पता चलते ही गिरोह के लोग सतर्क हो गए हैं। पुलिस अब युवती से उनके बारे में पता लगाकर दाबिश दे रही हैं। इन दोनों मामलों में सदर थाना पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस अलग-अलग जांच करेगी। मंडी कारोबारी छेड़छाड़ मामले में डीएसपी आदर्शदीप सिंह स्वयं जांच कर रहे हैं। पैसों वाले मर्दों को सोशल मीडिया पर फंसाते,वीडियो पर फंसी युवती, पैसों वाले मर्दों को सोशल मीडिया पर फंसाते थे। जो व्यक्ति सोशल मीडिया पर फेसबुक या इंस्टाग्राम पर लड़की या महिलाओं के बारे डिटेल खंगालते हैं, उन्हीं को टारगेट करते हैं। इनका गिरोह ऐसे ही लोगों की सोशल मीडिया पर तलाश करता है। वहीं, होटल में युवक पर रेप आरोप मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती होटल की वीडियो बनानी दिखी थी। इससे युवती पर शक गहरा गया, कि उसे फंसाने के लिए ही साजिश रची थी युवती को हिरासत में लेने के बाद पता कि दोनों मामलों से तार जुड़े मिले जब वीरवार शाम को पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया था तो पूछताछ में चला कि सिरसा मंडी कारोबारी और होटल रेप मामले में यहीं युवती शिकायतकर्ता है। इसी से पुलिस का शक बढ़ गया। इसी युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला एक गिरोह से जुड़ी है। यह गिरोह पैसों वाले लोगों को तलाश कर उनको अपने मोह के जाल में फंसाकर पैसों की डिमांड करना ही काम करता है। युवती पंजाब की है तो उसके बारे में कोई जानता भी नहीं है। सभी को अपने गरीबी हालात के बारे में बताकर झांसे में लेती।