फरीदाबाद में SBI बैंक का कर्मचारी बनकर ठगी:पीडित ने गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर के नंबर मिलाया ,खाते से 2.46 लाख रूपए कटे

फरीदाबाद में SBI बैंक के कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर व्यक्ति से 2.46 लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने हिसार और फतेहाबाद से दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। SBI बैंक का टोल-फ्री नंबर मिलाया फरीदाबाद के सेक्टर 11 के रहने वाले उपदेश ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उन्होंने गूगल पर सर्च करके SBI बैंक का टोल-फ्री नंबर मिलाया और खाते से पैसे ट्रांसफर न होने की शिकायत दर्ज कराई। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और खाते की गोपनीय जानकारी मांगी। कुछ ही देर बाद पीड़ित के खाते से 2.46 लाख रूपए की ऑनलाइन निकाल लिए गए। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जगबीर (निवासी गांव बिघड़, फतेहाबाद) और उसके चचेरे भाई भारत सिंह (निवासी बिघड़, हाल निवासी अग्रोहा, हिसार) शामिल है। जगबीर वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है, जबकि भारत सिंह गाड़ी चलाने का काम करता है। पुलिस की जांच मे सामने आया है कि जिस खाते में ठगी के पैसे आए थे वह जगबीर का है और भारत सिंह ने उस खाते को ठगों को दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस मामल की जांच कर रही है।

Dec 6, 2025 - 09:55
 0