शिवहर में बदला मौसम का मिजाज:लगातार हो रही बारिश से बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित

शिवहर में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार ठंड और बारिश के कारण शुक्रवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार मध्य रात्रि से बूंदाबांदी शुरू हुई, जिसके साथ आसमान में काले बादल छा गए। पुरबा हवा चलने से ठंड में और इजाफा हुआ है। बढ़ती ठंड से बचाव के लिए आम लोग शॉल और चादरों का उपयोग कर रहे हैं। मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा रंजन ने बताया कि मोथा साइक्लोन के कारण अगले दो से तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अगले एक से दो दिनों तक बनी रह सकती है। यह मौसमी बदलाव भारत में चक्रवाती मौसम के कारण है, जिसका असर शिवहर जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में देखा जा रहा है। स्थानीय बुजुर्गों का मानना है कि पुरबा हवा तेज चलने पर बारिश होती है। बेमौसम हुई इस बारिश ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया है, क्योंकि इस समय बारिश की कोई संभावना नहीं थी।

Oct 31, 2025 - 10:54
 0