भागलपुर में जमीन विवाद में हिंसक झड़प:कुदाल और लाठी-डंडे से मारा; महिला से भी मारपीट, एक ही परिवार के 4 लोग घायल
भागलपुर में जमीन विवाद में मारपीट हुई है। हिंसक झड़प में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना सबौर थाना क्षेत्र के पुरानी मसाढू गांव की है। शनिवार सुबह जमीन को लेकर बुजुर्ग शक्ल मंडल, उनकी बेटी रीना देवी और रोहित मंडल की लाठी, डंटे, कुदाल से जमकर पिटाई कर दी गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले रोहित मंडल की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। जब उसे बचाने के लिए उसकी मां रीना देवी अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर आगे बढ़ती है, तो हमलावरों ने उस पर भी लाठी-डंटे से हमला कर दिया। महिला के गिरने के बाद उसके पैर पर लगातार लाठी से हमला किया गया। इसी दौरान एक युवती बच्चे को गोद से लेकर वहां से भागती नजर आती है। बुजुर्ग शक्ल मंडल जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर जमीन पर गिरा दिया। खेत में काम कर रहा था, अचानक हमला कर दिया रीना देवी और शक्ल मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीना देवी ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। उनका बेटा रोहित मंडल खेत में काम कर रहा था। इस बीच चाचा मृत्युंजय मंडल, शुकल मंडल, सागर मंडल, रूपा देवी और सुशीला देवी ने रोहित पर हमला कर दिया। बचाने गई तो उन्हें भी पीटा गया। एक साल का मासूम बच्चा भी चोटिल हुआ है, हालांकि उसकी हालत गंभीर नहीं है। उसे घर पर ही रखा गया है। पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 2 महिला समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ितों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।