शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने लगाया जनता दरबार:पानीपत में जनता की समस्याएं सुन तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

पानीपत में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री ढांडा ने लोगों की शिकायतें, सुझाव और मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। जनता दरबार में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए 30 से अधिक लोगों ने बिजली, पानी, सड़कों, राशन, पेंशन और पुलिस से जुड़ी शिकायतें मंत्री के सामने रखीं। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता के हितों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि हर विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाए। जनता दरबार से शासन प्रशासन के बीच की दूरी कम करना ढांडा ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को राहत देना और शासन-प्रशासन के बीच की दूरी कम करना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार उसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जहां जनता की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचती है।

Nov 6, 2025 - 11:53
 0