मंत्री खराड़ी ने गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पी: घोघरा:कहा- इस्तीफा देकर बकरियां चराएं, युवाओं को मौका दें ताकि क्षेत्र का विकास हो
डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आप तो चुपचाप बैठ जाओ, किसी युवा को मौका दो। आपके तो बकरियां हैं और आप बकरियां चराओ। जनजाति का भला आप नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री पर बेटे के साथ मिलकर गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पने का आरोप लगाया। मंत्री खराड़ी के घोघरा पर जमीन घोटाले के आरोप लगाने के बाद विधायक घोघरा ने गुरुवार को यह पलटवार किया। विधायक घोघरा ने मंत्री खराड़ी को चुनौती दी कि वे मेरे पर जमीन और भ्रष्ट्राचार का एक भी आरोप साबित कर दें तो वे राजनीती छोड़ देंगे। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री पर बांसवाड़ा के दानपुर में गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पने का आरोप लगाया। कहा- मंत्री ओर उनके बेटे ने मिलकर यह जमीन अपने नाम कर ली। मंत्री में दम तो वे इसकी जांच करवा लें। घोघरा ने कहा कि मंत्री खराड़ी आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए एक रुपए का भी काम नहीं करवा सके हैं। मंत्री की अब उम्र हो गई है। वे रिटायरमेंट ले लें। इस्तीफा देकर बकरियां चराएं। नए युवाओं को मौका दें ताकि क्षेत्र के विकास को लेकर काम कर सके। खराड़ी ने कहा था विधायक पर जमीन धोखाधड़ी के 2 केस टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तीन दिन पहले कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा पर निशाना साधते हुए कहा- था घोघरा पर जमीन धोखाधड़ी के 2 केस दर्ज हैं। वे पंचायत समिति के क्वार्टर में अवैध रूप से रह रहे हैं। घोघरा ने जवाब- दोनों एफआईआर लोगों की समस्याओं को लेकर इस पर जवाब देते हुए घोघरा ने कहा- मंत्री ने जिन 2 एफआईआर को जमीन घोटाले की बताया है वे दोनों लोगों की समस्याओं को लेकर हैं। 2022 में सुंदरपुर में फॉलोअप शिविर में लोग पट्टे के लिए खड़े थे। उस समय कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन अधिकारी लोगों को पट्टे नहीं दे रहे थे। लोगों ने अधिकारियों को पंचायत में बंद कर दिया। मैं वहां गया तो लोगों में आक्रोश था। मैंने लोगों की आवाज उठाई। इसमें मेरे साथ ही कई लोगों पर एफआईआर हुई। इसके बाद 2024 में कलेक्ट्री पर प्रदर्शन के दौरान एफआईआर हुई। लोगों की समस्याओं को लेकर एफआईआर होती है तो 100 एफआईआर करा दो। मैं डरने वाला नहीं हूं। मंत्री की तरह मै अधिकारियों की धौंक लगाने वाला नहीं, अधिकारियों को चेताया
विधायक ओर जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने अधिकारियों पर मंत्री ओर सरकार के दबाव में काम करने के आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि परिसीमन में अभी कई गड़बड़ियां आई हैं। कांग्रेस के जो वार्ड थे, उन्हें तोड़ दिया है। भाजपा के इशारे पर अधिकारियों ने 1700 की आबादी पर कई वार्ड बना दिए हैं, जबकि कुछ वार्ड में अब भी 8 से 10 हजार की आबादी है। परिसीमन को लेकर भी सरकार के नियम है, लेकिन अधिकारी दबाव में गलत काम कर रहे हैं। अभी सरकार भाजपा की है कांग्रेस की सरकार आने दो। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री अधिकारियों को धोक लगाते हैं, लेकिन मैं अधिकारियों को धौक लगाने वाला नहीं है। अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार बदलेगी तब सब देखेंगे। ये धमकी नहीं चेतावनी है।
मंत्री के साथ रहने वाले पैसे वसूल कर रहे हैं
विधायक घोघरा ने विधानसभा में मंत्री पर लगाए आरोपों को लेकर कहा कि पोस्टिंग के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं, लेकिन लोग नौकरी लगने के बाद हटाने के डर से कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। विधायक ने कहा ने मंत्री के साथ में रहने वाले ही वसूली कर रहे हैं। डूंगरपुर से विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा का नाम लेते हुए विधायक ने कहा कि वे नौकरी लगाने के नाम पर पैसे वसूल कर रहे हैं। मंत्री में दम है तो वे इस पर कार्रवाई करें।
ये खबर भी पढ़ें- टीएडी मंत्री ने MP-MLA पर साधा निशाना:कहा- राजकुमार रोत 5 साल में बने करोड़पति; घोघरा पर जमीन धोखाधड़ी के 2 केस दर्ज टीएडी और जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी कहा- सांसद राजकुमार रोत 5 साल में करोड़पति बन गए। उन्होंने कौनसे खेत में नोटों की खेती की। उन्होंने डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा पर निशाना साधते हुए कहा- घोघरा पर जमीन धोखाधड़ी के 2 केस दर्ज है। वे पंचायत समिति के क्वार्टर में अवैध रूप से रह रहे हैं। पढे़ं पूरी खबर