भिवानी पहुंची इनेलो महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप:सरकार को घेरा, बोली- शाम 6 बजे बाद घर से बाहर कदम रखते हुए डरती हैं महिलाएं
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप और प्रदेश संगठन सचिव प्रोमिला लोहान सोमवार को भिवानी पहुंची। उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कायक्रमों में शिरकत की और उपस्थित लोगों से इनेलो में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप ने कहा कि अगर महिला सुरक्षा की बात करें तो आज 6 बजे के बाद महिला घर से बाहर कदम नहीं रखना चाहती। हमारी बेटियां स्कूल-कॉलेज जाती है, जब तक वे स्कूल-कॉलेज से वापस नहीं आ जाती तो उनके घर वालों व माताओं का कलेजा मुट्ठी में रहता है कि हमारी बेटी घर सुरक्षित आ जाए। महिलाओं के साथ अत्याचार व आपराधिक घटनाएं बढ़ रही तनुजा कश्यप ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन बलत्कार जैसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं। आज ना महिला सुरक्षित हैं और ना ही छोटे बच्चे सुरक्षित हैं। भाजपा जो महिलाओं के लिए जो दावे कर रही है वे खोखले दावे हैं। चुनाव के समय भाजपा द्वारा एक वायदा किया गया कि 2100 रुपए प्रत्येक महिला के खाते में आएंगे। लेकिन आज जब 2100 रुपए देने की बात आती है तो उस पर नियमों को लागू कर दिया। आय व बिजली बिली की सीमा रखी गई। कई जगह कार्यक्रम आयोजित इस दौरान दोनों नेत्रियां इनेलो बीसी हल्का अध्यक्ष सतेंद्र गांधी की अध्यक्षता में डाबर कॉलोनी में, इंदु परमार के कार्यालय में और विरेंद्र ग्रेवाल की अध्यक्षता में कोंट रोड़ पर आयोजित हुआ। यह जानकारी इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान दोनों महिला नेत्रियों ने इनेलो की महिला हितैषी सोच बारे अवगत करवाया तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। समाज और राजनीतिक दल की प्रगति के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक इनेलो महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप ने कहा कि किसी भी समाज और राजनीतिक दल की प्रगति के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर और आस-पड़ोस की महिलाओं को इनेलो की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़े। ताकि वे प्रदेश की राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और पार्टी महिलाओं को संगठन में उचित सम्मान और स्थान देती है। इनेलो की महिला हितैषी नीतियां प्रदेश संगठन सचिव प्रोमिला लोहान ने अपने संबोधन में इनेलो की महिला हितैषी नीतियों और पूर्व में इनेलो सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इनेलो के सत्ता में आने पर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वरोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और महंगाई ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। इनेलो ही वह पार्टी है जो महिलाओं के हितों की रक्षा कर सकती है। हमारी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर आगे बढऩे का अवसर दिया है।



