भारत-नेपाल सीमा पर चला ऑपरेशन कवच:पुलिस और SSB ने संयुक्त गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर रखी नजर
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए थाना कपिलवस्तु पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 'ऑपरेशन कवच' शुरू किया है। इस अभियान के तहत दोनों बलों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त और चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए गए इस अभियान का निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक ने किया। सीमा क्षेत्र में टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही लोगों की पहचान का सत्यापन भी किया गया। पुलिस और एसएसबी की टीमें सीमा के संवेदनशील इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। नागरिकों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकना है। प्रशासन के अनुसार सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
