भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी के खिलाफ सवाई माधोपुर में प्रदर्शन:अमित बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी; पुतला जलाया

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अग्रवाल समाज के अग्रसेन महाराज को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणियां की। इसके बाद देशभर में अमित बघेल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सवाई माधोपुर में भी गुरुवार को सिंधी समाज ने जबरदस्त आक्रोश दिखाया। बघेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया सवाई माधोपुर के पूरे सिंधी समाज के लोग गुरुवार को बजरिया इलाके में जुटे। बजरिया से आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। आक्रोश रैली बजरिया से जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां सिंधी समाज ने अमित बघेल का पुतला जलाया। इसके बाद सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की गई। सिंधी समाज के लोगों ने कहा कि बघेल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा।

Nov 6, 2025 - 18:42
 0