बेतिया GMCH में मरीज की मौत के बाद मारपीट:परिजनों को पीटा, FIR दर्ज, मामला विधानसभा में उठा, गिरफ्तारी की मांग
बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में परिजनों के साथ मारपीट और इलाज में लापरवाही का मामला अब तूल पकड़ रहा है। यह मुद्दा विधानसभा के बजट सत्र में उठाया गया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने इस प्रकरण पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी 2026 को सुशीला देवी को इलाज के लिए बेतिया GMCH लाया गया था, जहां कथित तौर पर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी मृत्यु हो गई। अन्य कर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया है। विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए कहा कि GMCH जैसी सरकारी स्वास्थ्य संस्था में ऐसी लापरवाही और हिंसा चिंताजनक है। उन्होंने घटना में शामिल दोषी डॉक्टरों और अन्य कर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Feb 5, 2026 - 14:20
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.