बाइक को कार ने मारी टक्कर, मां-दो बेटों की मौत:बेटी की भी हालत नाजुक, गुजरात में चल रहा है इलाज; चारों एक ही बाइक पर थे
सिरोही के रेवदर में एक सड़क हादसे में महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गई। वहीं एक 16 साल की बेटी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि तीन एक बाइक पर सवार थे। पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक कार के नीचे फंस गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। हादसा शाम करीब 6 बजे, कस्बे के ढिबड़ी-मैथीपुरा रोड पर जोगियों का धोरा स्थित गोगाजी थान के पास हुआ। सूचना मिलते ही मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य और एएसआई दिनेश कुमार रावल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत मंडार पीएचसी पहुंचाया गया। हादसे के वक्त महिला छैल कुंवर (45) पत्नी पुरण सिंह और उसके दो बेटे श्रीपाल सिंह (20), विपुल (13) और बेटी मनीषा कुंवर (16) निवासी वेरापुरा (शिवगंज) हाल भटाना (रेवदर) घायल हुए थे। तीन की मौत, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही मंडार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया- मंडार के अस्पताल में सभी को प्राथमिक इलाज दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें पालनपुर (गुजरात) रेफर कर दिया गया। लेकिन रात 9 बजे सूचना मिली है कि महिला और उसके दो बेटों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मनीषा कुंवर का इलाज जारी है। कार ड्राइवर भी घायल, पुलिस जांच में जुटी इस हादसे में कार ड्राइवर भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। …. ये भी पढ़ें- परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 जिंदा जले:नीमराना के अवैध कबाड़ गोदाम में धमाके, 1KM तक दिखाई दीं लपटें, 2 लोग लापता राजस्थान के नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें दो नाबालिग भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। पूरी खबर पढ़ें…