MBBS स्टूडेंट ने घर में लगाया फांसी का फंदा:7 दिन पहले विदेश से आया था घर, पुलिस जुटी सुसाइड कारणों का पता लगाने में

बालोतरा में डॉक्टर ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची। शव को नीचे उतार कर समदड़ी हॉस्पिटल की मोर्चरी मेरे रखवाया। फिलहाल सुसाइड के कर्म का पता नहीं लग पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के अनुसार समदड़ी जोशीयो का मोहल्ला निवासी राजकुमार (25) पुत्र अशोक कुमार जोशी विदेश में डॉक्टर की पढ़ाई करता है। कुछ दिन पहले अपने घर समदड़ी बालोतरा आया था। रविवार को सुबह करीब 11 बजे अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने जब उसको आवाज दी लेकिन रूम नहीं खोला इसके बाद परिजनों ने खिड़की से देखा तो राज कुमार फंदे से लटका हुआ था। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौक़े पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची। परिजन राजकुमार को नीचे उतारकर समदड़ी हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को हॉस्पिटल की मोर्चारी में रखवाया। समदड़ी थाना अधिकारी नरपत दान ने बताया कि सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। रसिया में कर रहा था MBBS मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार रसिया में एमबीबीएस कर रहा था। करीब 7 दिन पहले ही अपने घर समदड़ी आया था।

May 31, 2026 - 16:51
 0