बलदेव में चोरों का आतंक:20 दिनों में 7 चोरियां, लाखों का माल पार; पुलिस के हाथ खाली

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नीवरी रोड निवासी देवेंद्र कुमार पांडेय के गांधी रोड स्थित मकान का है। चोर उनके मकान में पीछे से औढ़ा लगाकर घुसे। उन्होंने बक्सों में रखा सामान चुरा लिया। चोरों ने मकान से 50 हजार रुपए नकद, चांदी के पांच सिक्के, पांच चांदी की गिन्नी, एक सोने की अंगूठी और अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। मकान में सारा सामान बिखरा मिला और बक्से टूटे हुए थे। पीड़ित ने बलदेव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 20 मई से अब तक यह सातवीं चोरी की घटना है। पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मकान मालिक से पूछताछ की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Jun 4, 2025 - 12:10
 0