पलवल पुलिस ने दो पिकअप चोर अरेस्ट किए:दिल्ली से चुरा कर लाए, देसी तमंचा-कारतूस बरामद, चोरी की गाड़ियां काटकर बेचते थे पार्ट्स

पलवल एंटी नारकोटिक्स स्टाफ (एएनसी) ने पलवल-हथीन रोड पर नाकाबंदी के दौरान दिल्ली से चोरी की गई एक पिकअप गाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएनसी स्टाफ प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि हवलदार इरफान के नेतृत्व में उनकी टीम हथीन मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मालूका गांव निवासी मोहम्मद अली और नूंह के नगीना निवासी मोहम्मद इनाम चोरी की पिकअप लेकर हथीन की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पलवल-हथीन मार्ग पर नाकाबंदी की। संदिग्ध दिखाई देने पर रोकी गाड़ी कुछ देर बाद एक संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की गई। गाड़ी के नंबर की जांच करने पर वह दिल्ली की पाई गई। वाहन मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि पिकअप चोरी हो चुकी है और इस संबंध में दिल्ली के पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज है। तलाशी के दौरान मोहम्मद अली के पास से एक जिंदा कारतूस और नकदी मिली, जबकि मोहम्मद इनाम के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। एएनसी स्टाफ प्रभारी विश्व गौरव के अनुसार, पुलिस टीम ने चोरी की पिकअप, हथियार और अन्य सामान जब्त कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत शहर थाना पलवल में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके स्पेयर पार्ट्स अलग-अलग बाजारों में बेचकर मुनाफा कमाते थे। रिमांड लेकर की जाएगी पूछताछ पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी ताकि उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। विश्व गौरव ने बताया कि इस चोरी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Feb 5, 2026 - 14:20
 0