सोहना में राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजपा कार्यकर्ताओं बोले- केंद्रीय मंत्री को गद्दा बोला, माफी मांगे; जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
गुरुग्राम के सोहना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने सांसद नवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहा था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बाइपास पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत यादव और ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सिंगला, राजेंद् बागड़ी, मनोज सहजावास पार्षद गुरुवचंन मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के लिए कभी कोई सकारात्मक कार्य नहीं किया, जिसके कारण आज उसकी स्थिति कमजोर है। कांग्रेस पर देशवासियों को गुमराह करने का आरोप भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देशवासियों को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि जनता अब उसके झूठे वादों और बयानों को समझ चुकी है। नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी का देश में विपक्ष के नेता के पद पर होना दुर्भाग्यपूर्ण है, जो देश और कांग्रेस दोनों के लिए सही नहीं है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर सिख समाज का अपमान करने और उनके साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिख समाज इसे कभी नहीं भूल सकता। नेताओं के अनुसार, कांग्रेस का इतिहास सिख विरोधी मानसिकता से भरा रहा है और पार्टी आज भी उसी राह पर चल रही है। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान जारी रहे, तो भाजपा भविष्य में और भी बड़े आंदोलन करेगी।