नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान,बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो
Dhirendra Shastri : महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वो चार बच्चे पैदा ...
Dhirendra Shastri : महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वो चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि आपदा में लोग भागते हैं जबकि आरएसएस के स्वयंसेवक वहां जाकर लोगों की सहायता करते हैं। कार्यक्रम में मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी भी मौजूद थे।
अखंड भारत की स्थापना होगी
धीरेंद्र शास्त्री की ये बात सुनकर स्टेज पर मौजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य संतजन मुस्करा उठे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत का गौरव जागेगा, भारत महान होगा। धीरेंद्र ने कहा कि भारत मातृप्रधान देश है। जब भारत दुर्गा मां का मंदिर बनेगा, तब देश और भी ज्यादा शक्तिशाली बनेगा। अखंड भारत की स्थापना होगी।
नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान Dhirendra Krishna Shastri ने बयान देते हुए कहा कि यदि किसी के चार बच्चे हों, तो उनमें से एक को Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) को समर्पित करना चाहिए। इस बयान के सामने आने के बाद इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।#rss #DhirendraShastri pic.twitter.com/buT1GE4e1c — Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 25, 2026
महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वो चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि आपदा में लोग भागते हैं जबकि आरएसएस के स्वयंसेवक वहां जाकर लोगों की सहायता करते हैं।
बात सुनकर मुस्करा उठे मोहन भागवत, सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य संतजन
कार्यक्रम में मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी भी मौजूद थे। धीरेंद्र शास्त्री की ये बात सुनकर स्टेज पर मौजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य संतजन मुस्करा उठे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत का गौरव जागेगा, भारत महान होगा। धीरेंद्र ने कहा कि भारत मातृप्रधान देश है। जब भारत दुर्गा मां का मंदिर बनेगा, तब देश और भी ज्यादा शक्तिशाली बनेगा।
दुनिया में कहीं भी पाकिस्तान माता या चीन माता के जयकारे नहीं सुनाई देते
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा,दुनिया में कहीं भी पाकिस्तान माता या चीन माता के जयकारे नहीं सुनाई देते, लेकिन भारत में भारत माता की जय बोली जाती है। दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं को भोग की वस्तु माना जाता है, जबकि भारत में महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। भारत फिर से देवशक्ति और पूजा की ओर लौट रहा है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संघ प्रमुखों ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है.उन्होंने कहा कि केवल भारत ही एक ऐसा देश है, जहां “भारत माता की जय” का उद्घोष होता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ की
कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ की। इसके बाद वो मोहन भागवत की और देखकर बोलते हैं कि हम चाहते हैं आप ऐसे ही मुस्कराते रहो ताकि जल्दी अखंड भारत हो जाए तो आनंद आ जाएगा। वैसे भरोसा है आपके होते हुए कुछ बड़ा होगा। बालाजी आपसे कुछ बड़ा करवाएंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री केइस बयान का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। धीरेंद्र शास्त्री के नए बयान से विवाद गहराने की आशंका है।
Edited By : Chetan Gour



