डबल मर्डर के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार:भोजपुर में बदमाशों ने पुलिस पर किया था हमला, एक साल से आरोपी फरार

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस पर हमला हुआ। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है। इस मामले में वांछित आरोपित सुरेश यादव के घर मंगलवार को इश्तेहार चस्पाया। दरोगा नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रघुनीपुर गांव गई थी। इस दौरान सरेंडर नहीं करने पर कुर्की चेतावनी दी गई। आरोपित करीब एक साल से फरार चल रहा रहा है। दो अप्रैल 2024 को जमीन विवाद को लेकर रघुनीपुर गांव के बधार में रामाधार सिंह और उनके बेटे मुकेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने हथियार बंद आरोपितों की घेराबंदी की थी। पीछा करने के दौरान दर्शन छपरा गांव के बधार पर पुलिस पर गोलियों से हमला किया था। जवाबी फायरिंग में दो आरोपित विनोद यादव व जज यादव गोली से घायल हो गए थे । हथियार व गोली भी बरामद किया गया था। पुलिस ने गोली से घायल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। इसे लेकर तत्कालीन थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के बयान पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी। पुलिस बल पर हमला करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज पिता-बेटा की हत्या और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी की गई है। जिसमें 16 को नामजद आरोपित किया गया है। मृतक रामाधार यादव की बहू रिंकी देवी के बयान पर हुई प्राथमिकी में विनोद यादव,जज सिंह,अमन यादव,चमन यादव,चंद्रमा यादव,सुरेश यादव,नीतीश यादव,धर्मेंद्र यादव,मनीष यादव,वीर बहादुर यादव समेत 13 को नामजद आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के बयान पर हुई दूसरी प्राथमिकी में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार विनोद यादव व जज यादव समेत एक अन्य फरार बदमाश को आरोपित किया गया है। जिसमें सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस बल पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। मुठभेड़ में जख्मी दोनों आरोपियों का इलाज आरा सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक राइफल,एक दो नाली बंदूक व 31 कारतूस बरामद किया गया है। घटनास्थल से करीब एक दर्जन से ज्यादा खोखा जब्त किया गया है। रिंकी देवी ने नामजद आरोपितों पर जमीन हड़पने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगाया है। बता दें कि रघुनीपुर गांव में करीब 2 कट्ठा जमीन को लेकर 15 सालों से प्रतिशोध की लड़ाई चली आ रही है। मंगलवार की सुबह रघुनीपुर गांव निवासी रामाधार यादव और उनके बेटा मुकेश यादव अपने खेत में गेहूं काट रहे थे कि इतने में हथियारबंद आरोपित आ धमके और पिता–बेटा को दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की गोली से घायल हुए थे 2 आरोपी दिनदहाड़े वारदात के बाद सपा और एसपी के नेतृत्व में चार थानों के पुलिस व DIU की टीम ने एक साथ दर्शन छपरा–बेलाउर गांव के बधार में हमलावरों की घेराबंदी की थी । पुलिस ने सरेंडर करने के लिए बार बार कहा था। लेकिन हमलावर पुलिस पर लगातार फायरिंग कर रहे थे। बचाव में पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। गोली लगने से दोनों आरोपित विनोद व जज यादव घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक हमलावर चकमा देकर फरार हो गया है। पकड़े गए विनोद यादव के पास से 12 बोर का एक दो नाली बंदूक व छह गोली और जज यादव के पास से एक राइफल व बैग में रखा 25 गोली राउंड होने का जिक्र किया गया है। पुलिस की ओर से पिस्तौल व राइफल से लेकर AK-47 से करीब 26 राउंड के आसपास फायरिंग करने का जिक्र किया गया है।

Jun 4, 2025 - 12:10
 0