टाइगर मैराथन के लिए 18 हजार रजिस्ट्रेशन,टी-शर्ट दी:CM भजनलाल,भूपेंद्र यादव और ब्रांड एंबसेडर रणदीप हुड्डा दिखाएंगे हरी-झंडी;तैयारियां अंतिम चरण में
अलवर में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय हाफ टाइगर मैराथन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे से धावकों का आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण किया जा रहा है, साथ ही उन्हें नंबर के साथ टी-शर्ट भी वितरित की जा रही है। इस मैराथन के लिए कुल 18 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। आयोजकों के अनुसार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जनवरी तय थी, लेकिन धावकों के भारी उत्साह को देखते हुए पंजीकरण की तिथि तीन दिन के लिए बढ़ाई गई। इन अतिरिक्त तीन दिनों में ही करीब 8 हजार नए पंजीकरण दर्ज किए गए। मैराथन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
यह मैराथन चार श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। सभी श्रेणियों के लिए रूट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि मैराथन रूट पर हर 600 मीटर की दूरी पर शहर के व्यापारी वर्ग और विभिन्न संस्थाओं को कुल 40 प्वाइंट दिए गए हैं, जहां से वे धावकों का उत्साहवर्धन कर सकेंगे। सुबह 5 बजे से पहले ही धावक दौड़ के लिए पहुंचना शुरू कर देंगे। धावकों के लिए प्रवेश प्वाइंट बाल भारती स्कूल की ओर रखा गया है। वहां एक अलग मंच पर म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा, जहां देशभक्ति गीतों और मोटिवेशनल सॉन्ग्स के जरिए सभी धावकों का वार्म-अप कराया जाएगा। मैराथन के संयोजक अरुण जैन ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे से धावक प्रताप ऑडिटोरियम पहुंचकर आधार कार्ड की प्रति जमा कर टी-शर्ट प्राप्त कर रहे हैं। यह मैराथन ‘अलवर की शान – टाइगर थीम’ पर आयोजित की जा रही है। टी-शर्ट पर प्रत्येक धावक का यूनिक नंबर भी अंकित किया गया है।