चूरू में हेरोइन के साथ युवक को पकड़ा:8 ग्राम से ज्यादा नशा जब्त, श्योराणी रोड बाइपास पर कार्रवाई
चूरू में साहवा पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहवा बाइपास पर श्योराणी रोड के पास से युवक के कब्जे से 8.78 ग्राम हेरोइन जब्त की। युवक के पास से 33,220 रुपए नकद भी बरामद किए गए। साहवा थानाधिकारी शंकरलाल भारी ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बाइपास पर श्योराणी गांव के कच्चे रास्ते पर सामने से आ रहे एक युवक को रोका गया। पूछताछ के बाद युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से हेरोइन मिली। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई 8.78 ग्राम हेरोइन की बाजार कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच सिद्धमुख थानाधिकारी इमरान खान कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में साहवा थानाधिकारी शंकरलाल भारी, एएसआई शिवभगवान, एएसआई सुल्तान सिंह, हेड कॉन्स्टेबल गणेशलाल, कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार, रणवीर और राजेश कुमार शामिल थे। कॉन्स्टेबल भूराराम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



