LIVE: बंगाल में पहली बार भाजपा, तमिलनाडु में थलपति की 'विजय', केरल में कांग्रेस

Assembly Election Results 2026: पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। खासकर पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर पूरे देश की नजर है। तमिलनाडु में फिल्म स्टार और टीवीके ...

May 4, 2026 - 14:13
 0
LIVE: बंगाल में पहली बार भाजपा, तमिलनाडु में थलपति की 'विजय', केरल में कांग्रेस

Assembly Election Results for Five States Live commentary
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 से जुड़ी पल-पल की जानकारी...


आज यानी 4 मई को 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजर है। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चौथी बार सरकार बनाएंगीं या फिर राज्य में पहली बार भाजपा सत्ता में आएगी? इसका जवाब चुनाव परिणाम के बाद ही सामने आएगा।मतगणना से पहले भवानीपुर में हंगामा। एजेंट्स की एंट्री को लेकर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।मतगणना से पहले भवानीपुर में हंगामा। एजेंट्स की एंट्री को लेकर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। यहां TMC उम्मीदवार और CM ममता बनर्जी और BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला।

-पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू होगी।

-टीएमसी नेता शशि पांजा का बड़ा आरोप, 'हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। ये चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं?... बिना पूछे नीचे फेंक दिया। काउंटिंग सेंटर पर हम बंदूक, गोली लेकर नहीं आए।'

-असम में पहला रुझान। भाजपा 4 और कांग्रेस एक सीट पर आगे। 

-केरल में वामपंथी मोर्चा यानी एलडीएफ को एक सीट पर बढ़त। 

-सभी राज्यों में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू।  

-5 राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में वोटों की गिनती शुरू। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। बंगाल में 293 सीटों पर गिनती हो रही है। एक सीट फाल्टा को होल्ड पर रखा गया है। 

-बंगाल के शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बढ़त। 

-तमिलनाडु में 2 सीटों पर सत्तारूढ़ डीएमके आगे। 

-असम में कड़ा मुकाबला। भाजपा 7 एवं कांग्रेस 5 सीटों पर आगे। 

-केरल में एलडीएफ 5 एवं यूडीएफ 3 सीटों पर आगे। 

-बंगाल में कांटे का मुकाबला। टीएमसी 27और भाजपा 30 सीटों पर आगे। नॉर्थ बंगाल में भाजपा आगे। मालदा में 3 सीटों पर भाजपा आगे। कोलकाता रीजन में टीएमसी आगे। 

-असम में भाजपा 20 एवं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे। 

केरल में एलडीएफ 45 एवं यूडीएफ 32 सीटों पर आगे। 

-शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बढ़त बना ली है। 

-बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।

-अलीपुरद्वार में 2 सीटों पर भाजपा आगे। 

-दक्षिण 24 परगना में टीएमसी 3 सीटों पर आगे। 

-कूचबिहार में सभी 9 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई।

-बंगाल में कांग्रेस भी 2 सीटों पर आगे चल रही है। 

 

-असम में सत्तारूढ़ भाजपा को बढ़त। शुरुआती रुझानों में भाजपा 27, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। 

-पुडुचेरी में एनडीए 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

-तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके 38 सीटों पर आगे चल रहीहै, जबकि 13 सीटों पर एआईएडीएमके और उसके समर्थक आगे चल रहे हैं। 

-केरल में एलडीएफ 45 और यूडीएफ उम्मीदवा 32 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

-पश्चिम बंगाल में कांटे का मुकाबला। टीएमसी एक बार फिर आगे निकली। टीएमसी 80 और भाजपा 79 सीटों पर आगे। 

-केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने बढ़त बनाई। सत्तारूढ़ लेफ्ट फ्रंट 61 जबकि कांग्रेस नीत एलडीएफ 64 सीटों पर आगे। 

-तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके की बढ़त जारी। पुडुचेरी में भी सत्तारूढ़ एनडीए आगे। 

-असम में भाजपा 61 सीटों पर आगे। कांग्रेस 9 सीटों पर आगे। असम में बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है।  

 

भगवान हमारे साथ : पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है। भगवान हमारे साथ है। सनातन का हित रखने वाली सरकार बंगाल में आ रही है। यूपी और बिहार में भी ऐसा जंगलराज था जो भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हो गया। परिवर्तन हो रहा है। भाजपा सरकार बंगाल में आ रही है।


-बंगाल की भवानीपुर सीट पर कड़ी टक्कर। इस सीट पर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है।  ममता इस सीट पर कुछ समय के लिए पीछे हो गई थीं। 

-भाजपा के दिलीप घोष, रूपा गांगुली, अग्निमित्रा पॉल, अर्जुन सिंह, पवन सिंह आगे चल रहे हैं।

-कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम पीछे चल रहे हैं। बेलाघाटा से टीएमसी के कुणाल घोष आगे चल रहे हैं।  

-पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत।

-असम के रुझानों में भाजपा को बहुमत। 

-बंगाल में एक बार फिर भाजपा ने बढ़त बनाई।

-तमिलनाडु में टीवीके ने 48 सीटों पर बढ़त बनाई। किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं विजय थलपति। सत्तारूढ़ डीएमके यहां 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एआईएडीएमके यहां तीसरे स्थान पर है। 

 


-तमिलनाडु में विजय थलपति की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी। रुझानों में 93 सीटों पर आगे चल रही है टीवीके। 

-भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर। नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। 

-पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत। रुझानों में टीएमसी पीछे चल रही है। 

-पुडुचेरी में भाजपा नीत एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। 

-सत्तारूढ़ डीएमके तीसरे स्थान पर पहुंची। एआईएडीएमके 68 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर। 

-असम में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार किया

-पश्चिम बंगाल में पहली बार बन सकती है भाजपा की सरकार। रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार किया। 

-रुझानों में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी काफी पीछे चल रही है। 
 

चुनाव आयोग के मुताबिक

-बंगाल में भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

-असम में भाजपा 57, कांग्रेस 16 एवं अन्य 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

-केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ बढ़त बनाए हुए है। केरल में कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। 

-पुडुचेरी में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी 8 सीटों पर आगे चल रही है। 

-तमिलनाडु में विजय थलपति की पार्टी टीवीके 62 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। सत्तारूढ़ डीएमके 27 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

-केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार किया। 10 साल बाद केरल में मुख्‍यमंत्री पी. विजयन की सत्ता जाती हुई दिख रही है। 

-असम और पुडुचेरी में भाजपा की सत्ता बरकरार रहती दिख रही है। 

-बंगाल में मुकाबला अभी भी कांटे का है। हालांकि अब तक जो रुझान दिख रहे हैं, उससे वहां बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 

 

चुनाव आयोग के मुताबिक

-बंगाल के भवानीपुर में दो राउंड की मतगणना के बाद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले 1500 वोटों से पीछे चल रही हैं। 

-असम की जालुकबाड़ी सीट पर मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की विदिशा नियोग से करीब 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-असम की ही जोरहाट सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगोई भाजपा के हितेन्द्र नाथ गोस्वामी से 6000 से ज्यादा वोटों से पीछ चल रहे हैं। यहां 4 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 

-तमिलनाडु के पेरंबूर में टीवीके नेता विजय थलपति डीएमके प्रत्याशी आरडी शेखर के मुकाबले करीब 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-पुडुचेरी में एआईएनआरसी नेता और मु्ख्यमंत्री एन. रंगास्वामी 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-केरल की नेमोम सीट पर भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर 1200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

-केरल की मंजेश्वर सीट पर भाजपा नेता के सुरेन्द्रन 8700 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।  

-बंगाल विजय का भाजपा का सपना पूरा। भाजपा ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार किया। 

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र शाम 6.30 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। 

-भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के तीसरे राउंड के बाद, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी 9,359 वोटों से आगे चल रही हैं। वोटों का अंतर अभी भी कम है और अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें सरकार बनाने का पूरा भरोसा है। 

-पश्चिम बंगाल के झारग्राम में भाजपा 8 हजार वोटों से आगे चल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां झालमुड़ी खाई थी।

 

-पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बना ली है। एनआर कांग्रेस के उम्मीदवार और मुख्‍यमंत्री रंगास्वामी ने थट्टनचावड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कांग्रेस सांसद वैथिलिंगम को हराकर जीत हासिल कर ली है।

-तमिलनाडु की पेराम्बूर सीट पर 3 दौर की मतगणना के बाद टीवीके नेता विजय थलपति 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 

-तमिलनाडु में एडप्पाडी में तीन राउंड की मतगणना के बाद पलानीस्वामी ने 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है।

-तमिलनाडु के चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी के शुरुआती रुझानों में डीएमके उम्मीदवार और तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन टीवीके उम्मीदवार सेल्वम डी के मुकाबले पीछे चल रहे हैं। 

-तमिलनाडु की कोलाथुर विधानसभा सीट पर दो राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट पर टीवीके उम्मीदवार एसवी बाबू से 1200 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं।

-तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय थलपति की पार्टी टीवीके तमिलनाडु में इतिहास रचने जा रही है। हालांकि टीवीके अभी भी  बहुमत से कुछ सीटें दूर है। यहां सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होगी। टीवीके फिलहाल 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव में पहली बार उतरी है टीवीके। एआईएडीएमके 69 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि सत्तारूढ़ डीएमके 56 सीटों पर आगे चल रही है। 

-पश्चिम बंगाल में भाजपा एकतरफा बहुमत के करीब है। यहां भाजपा को 190 सीटों पर बढ़त है, जबकि बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है। चौथी बार सत्ता हासिल करने का ममता दीदी का सपना टूट गया, जबकि भाजपा यहां पहली बार सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल्स ने भी बंगाल में भाजपा की जीत का अनुमान व्यक्त किया था। 

-असम में भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है। यहां भाजपा ने 99 सीटों पर बढ़त बनाई है। जबकि, बहुमत के लिए यहां महज 64 सीटों की जरूरत है। हिमंता एक बार फिर राज्य के मुख्‍यमंत्री बन सकते हैं। 

-पुडुचेरी में एक बार फिर मुख्यमंत्री रंगास्वामी के नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। 

-इस चुनाव में कांग्रेस भी फायदे में रही है। वह केरल में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस नीत यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।