नारनौल में जनगणना ड्यूटी से गैरहाजिर शिक्षक को नोटिस:2 दिन में जवाब मांगा; शिक्षक बोले- घर में शादी के कारण हुई देरी

हरियाणा के नारनौल में जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस नोडल अधिकारी जनगणना एवं नगराधीश, नारनौल की ओर से जारी किया गया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला, खामपुरा में कार्यरत मुख्य शिक्षक गजराज को जनगणना कार्य के तहत प्रगणक के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें गांव खटोटीपुर (HLB नंबर 0037) में जनगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्य करने से कर दिया मना नोटिस में कहा गया है कि 2 मई 2026 को संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गजराज न तो ड्यूटी स्थल पर पहुंचे और न ही फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से कोई जवाब दिया। इतना ही नहीं, नियुक्त सुपरवाइजर द्वारा ड्यूटी करने के निर्देश देने पर भी उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कार्य करने से मना कर दिया। दो दिन के अंदर जवाब दे अधिकारियों ने इस व्यवहार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही और कदाचार की श्रेणी में माना है। नोटिस के माध्यम से संबंधित शिक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और जनगणना कार्य को तुरंत शुरू करना सुनिश्चित करें। नायब तहसीलदार को भेजी प्रति साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो जनगणना अधिनियम 1948 के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में पत्र की प्रति संबंधित नायब तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। घर में थी शादी इस बारे में टीचर गजराज ने बताया कि उनके घर में शादी थी। इसलिए वे थोड़ा डिस्टर्ब हो रहे थे। अब उन्होंने सामान ले लिया है। जनगणना का कार्य वे कर देंगे।

May 4, 2026 - 14:14
 0