पलवल में खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो:महिला की मौत, ड्राइवर सहित 3 घायल, सभी एक परिवार के

पलवल जिले में नेशनल हाईवे-19 पर बंचारी गांव के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। मुंडकटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब स्कॉर्पियो गाड़ी नेशनल हाईवे-19 पर बंचारी गांव के निकट पहुंची। वहां सड़क पर बिना इंडिकेटर चलाए एक ट्रक खड़ा था, जिससे स्कॉर्पियो टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। मुंडकटी थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, मानपुर गांव निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके मामा का बेटा विवेक अलग-अलग गाड़ियों से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोकिलावन धाम दर्शन के लिए गए थे। विवेक स्कॉर्पियो चला रहा था, जिसमें उसकी पत्नी चंचल, मम्मी कुसुम और दादी सुमनजीत कौर सवार थीं। कोकिलावन से वापस पलवल आते समय यह हादसा हुआ। राहुल की गाड़ी विवेक की गाड़ी से कुछ दूरी पर पीछे चल रही थी। दुर्घटना होते ही राहुल और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी से सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों का उपचार जारी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमनजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। विवेक, चंचल और कुसुम का उपचार जारी है। राहुल की शिकायत पर मुंडकटी थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइ‌र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और उसके ड्राइवर की पहचान कर तलाश की जा रही है।

May 4, 2026 - 14:14
 0