गोल्ड लोन का सोना बिना बताए बेचने पर FIR:बेतिया एक्सिस बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस दर्ज, ग्राहक ने की थी DM से शिकायत

बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेने वाले पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज निवासी रिशु पांडे ने बैंक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि बैंक ने उन्हें बिना सूचना दिए गिरवी रखा सोना बेच दिया। मामले में जिलाधिकारी के आदेश के बाद नगर थाना में बैंक मैनेजर समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जून और अगस्त 2025 में लिया था गोल्ड लोन रिशु पांडे के अनुसार, उन्होंने जून 2025 और अगस्त 2025 में एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लिया था। उनके मुताबिक, बैंक में गिरवी रखा सोना मौजूदा समय में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत का है। बिना सूचना सोना बेचने का लगाया आरोप रिशु पांडे का आरोप है कि बैंक ने उन्हें किसी तरह की जानकारी दिए बिना उनका गिरवी रखा सोना बेच दिया। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई, जब 20 अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे उनके बैंक खाते में दो अलग-अलग रकम जमा की गई। खाते में जमा हुए 2.45 लाख रुपये पीड़ित के मुताबिक, उनके खाते में पहली बार 1 लाख 19 हजार रुपये और दूसरी बार 1 लाख 26 हजार रुपये जमा किए गए। रकम जमा होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और मामले की जानकारी मांगी। लोक शिकायत और डीएम से की शिकायत मामले को लेकर रिशु पांडे ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय और जिलाधिकारी को आवेदन दिया। उन्होंने गिरवी रखे सोने की बिक्री की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम के आदेश पर दर्ज हुई FIR आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद बेतिया नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। बैंक मैनेजर समेत तीन नामजद पुलिस के अनुसार, एक्सिस बैंक के मैनेजर सुशील कुमार वर्मा, लोनकर्ता सुधीर कुमार चौरसिया और अन्य बैंक कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र को लेकर चक्कर काटने का आरोप रिशु पांडे का कहना है कि शिकायत के बाद उन्हें थाना क्षेत्र को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी कालीबाग, कभी बानूछापर और कभी नगर थाना जाने को कहा गया। लगातार शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी हुई। बैंक रिकॉर्ड की होगी जांच,निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान गोल्ड लोन से जुड़े दस्तावेज, गिरवी रखे सोने का रिकॉर्ड, उसकी बिक्री से संबंधित कागजात और खाते में जमा रकम समेत अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। FIR दर्ज होने के बाद रिशु पांडे ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से सोने की बिक्री से जुड़े पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी।

Sep 3, 2026 - 18:41
 0