डीएम ने 'चिकित्सा आपके द्वार' रथ को हरी झंडी दिखाई:1 महीने तक पंचायतों में करेगा भ्रमण, बीमारियों-सरकारी योजनाओं की देगा जानकारी
शेखपुरा में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई। समाहरणालय शेखपुरा परिसर से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने 'जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत एक विशेष जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह जागरूकता रथ अगले एक महीने तक जिले की सभी पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में लगातार घूमेगा। इसका मुख्य मकसद दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित जांच और सही समय पर इलाज कराने के लिए जागरूक करना है। जागरूकता अभियान को असरदार बनाने के लिए इस रथ में आधुनिक ऑडियो-विजुअल (प्रोजेक्टर/एलईडी) की व्यवस्था की गई है। रथ के जरिए पंचायतों में छोटी फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों के माध्यम से लोगों को अलग-अलग बीमारियों के लक्षण, उनसे बचाव, मुफ्त डॉक्टरी जांच और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कई बार जागरूकता की कमी के कारण लोग छोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर हो जाती हैं। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करेगा, जिससे वे समय पर जांच और इलाज करा सकें। इस पहल से जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक नया माहौल बनने की उम्मीद है।
Sep 3, 2026 - 18:41
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.