बूढ़ी कनकई नदी में डूबे बच्चे का शव बरामद:किशनगंज में दोस्तों के साथ गया था नदी किनारे, नहाने के दौरान हादसा

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड संख्या-3 स्थित सिमलबाड़ी में बूढ़ी कनकई नदी में डूबे 9 वर्षीय बालक का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतक की पहचान सिमलबाड़ी निवासी समीरुद्दीन के 9 वर्षीय पुत्र शमदानी के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्तों के साथ बकरी चराने गया था बच्चा परिजनों के अनुसार, रविवार को शमदानी अपने कुछ दोस्तों के साथ बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान वह बूढ़ी कनकई नदी में नहाने चला गया। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा वापस नहीं लौटा तो साथ गए बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। नदी किनारे शमदानी के कपड़े मिलने के बाद उसके डूबने की आशंका बढ़ गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू कर दी और प्रशासन को घटना की सूचना दी। SDRF की टीम ने चलाया सर्च अभियान सूचना मिलते ही ठाकुरगंज अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने SDRF की टीम को बुलाया। सोमवार सुबह से ही SDRF की टीम ने बूढ़ी कनकई नदी में सर्च अभियान शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार घटना की सूचना मिलने पर पौआखाली थाना प्रभारी शंखराज कर्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद सोमवार शाम बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। खतरनाक गड्ढों और अवैध खनन पर रोक की मांग अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी में बने खतरनाक गड्ढों को भरने और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे पौआखाली थाना क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Jun 23, 2026 - 08:39
 0