गांधी मैदान से निकला भाजपा का “चलो जीते हैं” रथ:50 हजार जगह पर दिखाई जाएंगी PM मोदी पर फिल्में, जनता को भावनात्मक रूप से जोड़ा जाएगा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत कर दी। इसी के तहत आज राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से “चलो जीते हैं” अभियान के तहत रथों का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रथों की एक साथ रवानगी की गई। इस दौरान गांधी मैदान में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और मंत्री नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। 50 हजार स्थानों पर दिखाई जाएगी फिल्म कार्यक्रम के तहत राज्यभर के 50 हजार स्थानों पर लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन फिल्मों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से जुड़े प्रसंग, गरीबी और संघर्ष के दौर की कहानियां व उनके नेतृत्व में हुए बदलावों को दिखाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इन फिल्मों के माध्यम से जनता को भावनात्मक रूप से जोड़ा जा सकेगा। “चलो जीते हैं” रथ यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है। रथों के जरिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास काम का संदेश दिया जाएगा। अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पार्टी की ओर से “सेवा पखवाड़ा” भी चलाया जाएगा। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पौधारोपण और जनसेवा से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन करेंगे। नेताओं का कहना है कि इससे भाजपा की छवि “जनसेवा करने वाली पार्टी” के रूप में और मजबूत होगी।

Sep 16, 2025 - 10:48
 0