गरीबनाथ मंदिर में 1.5 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक:मुजफ्फरपुर में रात 12 बजे से ही पहुंच रहे हैं श्रद्धालु; सीसीटीवी से निगरानी

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में रात 12 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। करीब डेढ़ लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया है। अभी भी भक्त कतार में खड़े हैं। पहलेजा घाट से गंगा जल भर कर कांवड़िए बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। बाबा गरीबनाथ मंदिर को उत्तर बिहार का बाबा धाम कहा जाता है। रविवार रात से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिल शुरू हो गया था। मंदिर में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्तों ने लाइन में लगकर अरघा के माध्यम से बाबा को जल चढ़ाया। मंदिर के महंत बाबा अभिषेक पाठक ने बताया , 'आज सावन की पहली सोमवारी है। उम्मीद से ज्यादा भीड़ हो गई है। रात 12 बजे से ही लगातार जलाभिषेक हो रहा है। करीब 7200 स्वयंसेवक भक्तों की सेवा में लगे हुए है। अभी तक 1.5 लाख लोगों ने जलाभिषेक किया है। सुरक्षा के सास इंतजाम भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और मेला परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। भक्तों की सुविधा के लिए ट्रैफिक रूट जारी किया गया है।

Jul 14, 2025 - 13:16
 0