किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:उन्नाव के बीकामऊ गांव में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बीकामऊ गांव में शनिवार सुबह एक किसान का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बीकामऊ गांव निवासी 53 वर्षीय देशराज पुत्र चंद्रिका प्रसाद का शव उनके घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक नीम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मृतक देशराज खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि देशराज शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में सभी से मिलजुल कर रहते थे। सोहरामऊ थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी अरविंद पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है, तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Mar 28, 2026 - 11:22
 0