कानपुर किडनी कांड में नया खुलासा:होटल से मिले अफजाल के दस्तावेज, रजिस्टर दिखाने से मना करने पर हंगामा; पुलिस ने कब्जे में लिया रिकॉर्ड

कानपुर के चर्चित किडनी कांड में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। फरार आरोपी दलाल अफजाल से जुड़े अहम सुराग कल्याणपुर के एक होटल से मिले हैं। पुलिस जांच के दौरान होटल कर्मियों ने रजिस्टर दिखाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई। जांच में सामने आया है कि किडनी कांड का आरोपी अफजाल अपने साथी अंकित के साथ मुजफ्फरनगर की किडनी रिसीवर पारुल तोमर, उसके पति विकास तोमर और भाई दिव्यांग के साथ 21–22 फरवरी को कल्याणपुर स्थित सत्यम होटल में रुका था। रावतपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार विवेचना के दौरान जब होटल पहुंचे और फरवरी माह का रजिस्टर मांगा, तो होटल मैनेजर ने रजिस्टर दिखाने से इनकार कर दिया। रजिस्टर दिखाने से मना, पुलिस को बुलानी पड़ी फोर्स होटल मैनेजर ने विवेचक से अभद्रता करते हुए कहा कि वह अतिरिक्त फोर्स के साथ आएं, तब ही रजिस्टर दिखाया जाएगा। इसके बाद मामले की जानकारी डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आब्दी को दी गई। डीसीपी के निर्देश पर रावतपुर, कल्याणपुर और बिठूर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने होटल के रजिस्टर से अफजाल, पारुल तोमर, विकास तोमर, दिव्यांग और अंकित के रिकॉर्ड बरामद कर लिए। साथ ही आधार कार्ड और हस्ताक्षर जैसे अहम साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने होटल का रजिस्टर जब्त कर लिया है। कोर्ट में पेश होंगे सबूत, जमानत पर सुनवाई आज विवेचक मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को अफजाल की जमानत याचिका पर सुनवाई है। कोर्ट में यह साबित करना है कि यही अफजाल किडनी रिसीवरों को फंसाकर कानपुर के आहूजा हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट कराता था। पुलिस होटल से मिले सबूत कोर्ट में पेश करेगी। 25 हजार का इनामी है आरोपी डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि अफजाल अब तक फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हैं। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। किडनी कांड में अब तक कई डॉक्टरों और सहयोगियों समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें अस्पताल संचालक, दलाल, टेक्नीशियन और ड्राइवर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

May 5, 2026 - 21:55
 0