करनाल में अवैध पिस्तौल समेत युवक गिरफ्तार:मेरठ रोड पर घूम रहा था, सहारनपुर का रहने वाला

करनाल जिले में पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष निवासी गांव नन्हेड़ा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद किया गया। सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुख्य सिपाही अमित कुमार को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने मेरठ रोड स्थित लालूपुरा टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आशीष के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। इससे पुलिस आरोपी की हथियारों से जुड़ी गतिविधियों को लेकर जांच कर रही है। न्यायिक हिरासत में भेजा हथियार बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन, करनाल में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखने, बेचने या इनके जरिए अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Sep 3, 2026 - 18:41
 0