शादी में हथियार लहराने वाले 4 युवकों पर FIR:नूंह पुलिस कर रही गिरफ्तारी के प्रयास, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

नूंह के तावड़ू में एक शादी समारोह के दौरान हथियार लहराने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद तावड़ू शहर थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 जून को तावड़ू स्थित मालती वाटिका में हुई थी। शादी समारोह में कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए दिखाई दिए। सार्वजनिक स्थान पर हथियारों के ऐसे प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था बिगड़ने और लोगों में भय का माहौल पैदा होने की आशंका जताई गई। वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। इन युवकों के खिलाफ दर्ज किया गया केस पुलिस ने इरशाद निवासी सोहना, आबिद निवासी पटाकपुर, अरशद निवासी पटाकपुर और मुस्तफा उर्फ बुल्ला निवासी खैचतान शमशाबाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इन आरोपियों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में गहन जांच कर रही है। तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में हथियार प्रदर्शित करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, जांच की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर संबंधित युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। डीएसपी लोहान ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Jun 27, 2026 - 21:03
 0