हरियाणा में 12वीं का संगीत का एग्जाम आज:1070 सेंटरों पर साढ़े 35 हजार परीक्षार्थी देंगे पेपर; 2 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जा रही परीक्षाओं के दौरान शनिवार को 12वीं कक्षा का एग्जाम होगा। जो प्रदेशभर के 1070 परीक्षा केंद्रों पर होगा। 28 मार्च को संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) संगीत (सभी विकल्प) व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा में 35,707 परीक्षार्थी पेपर देंगे। इससे पहले शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा ली गई। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) भूगोल विषय की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के 31 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2 पर्यवेक्षक परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। सोनीपत में नकल करवाता मिला स्टॉफ शुक्रवार को अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता द्वारा जिला सोनीपत के विभिन्न सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधलान पर परीक्षा समाप्ति के बाद भी करीब 5-7 मिनट तक पेपर करवाया जा रहा था। केंद्र के कमरा नंबर 11 में पीआरटी प्रीतम रानी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ी दहिया बतौर पर्यवेक्षक ड्यूटी दे रही थी। मौके पर दो अन्य महिलाएं व एक व्यक्ति मिला। वे उड़नदस्ते के साथ बदसलुकी व धक्का-मुक्की करते हुए कक्ष से बाहर चले गए। इस कक्ष में परीक्षा दे रहे सभी 24 परीक्षार्थियों का यूएमसी दर्ज किया गया। दोनों महिलाओं के पास था मोबाइल जांच करने पर पाया कि दोनों महिलाएं वीना कुमारी, संस्कृत प्रवक्ता व मंजू देवी, हिन्दी प्रवक्ता एवं नवीन कुमार सेवादार (एचकेआरएन) इसी विद्यालय के पाए। जिनके पास मोबाइल भी उपलब्ध था। विद्यालय मुखिया कक्ष में लगे बैनर व बनाई गई वीडियो के मिलान एवं मामले की पुष्टि उपरान्त उक्त तीनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के लिए केन्द्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए।



