हंगरी में नहीं मिलेंगे ट्रंप और पुतिन, विदेश मंत्रियों की बातचीत में फैसला
Trump Putin news in hindi : रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले संभावित बातचीत टल गई है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ...
Trump Putin news in hindi : रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले संभावित बातचीत टल गई है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की राष्ट्रपति पुतिन से मिलने की निकट भविष्य में कोई योजना नहीं है।
पुतिन-ट्रंप के बीच पिछले हफ्ते फोन पर हुई बातचीत में जल्द ही बुडापेस्ट में मिलना तय हुआ था। हालांकि इसकी तारीख तय नहीं की गई थी। बताया जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच हुई फोन बातचीत के बाद बैठक को टालने का निर्णय लिया गया।
पश्चिमी राष्ट्र तत्काल युद्धविराम पर जोर दे रहे हैं। यूरोपीय नेताओं ने कहा है कि लड़ाई तुरंत बंद हो और वर्तमान समरूप रेखा (लाइन ऑफ कॉन्टैक्ट) वार्ता की आधारशिला बने। वहीं रूस ने बिना अतिरिक्त क्षेत्रों के हस्तांतरण के युद्धविराम मानने से इनकार किया।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि बैठक से पहले गंभीर तैयारी की आवश्यकता है। वहीं ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी बैठक की योजना में बदलाव के बारे में अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर हाल में रूस युक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। इसके लिए वह रूस पर दबाव बना रहे हैं। युद्ध रोकने के लिए उन्होंने भारत और चीन जैसे देशों पर भी रूस से तेल खरीदी बंद करने का दबाव बनाया। उनका मानना है कि पुतिन इस पैसे का इस्तेमाल युक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta



