सूरत में 7 इंच बारिश, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद:राजस्थान-MP में बारिश का रेड अलर्ट; ओडिशा में 50 हजार लोग बाढ़ प्रभावित, महिला की मौत
देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। गुजरात के सूरत शहर में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है। सोमवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक चार घंटे में ही 7 इंच बारिश हुई। सूरत में रविवार शाम को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया है। सूरत प्रशासन से आज स्कूल की छुट्टी कर दी है। सूरत में पहले दिन की बारिश ने 2006 में बाढ़ जैसे हालात की याद ताजा कर दी। साल 2006 में 7-10 अगस्त में हुई भारी बारिश से सूरत का करीब 80-95% हिस्सा डूब गया था। इधर, मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ की मौजूदगी से अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा, इससे भारी बारिश होगी। टीकमगढ़ में रविवार को 9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा। इसके चलते यहां कई नदियां उफान पर हैं। कई छोटे-बड़े गांवों और कस्बों का संपर्क दूसरे स्थानों से कट गया। राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133% ज्यादा बारिश हो चुकी है। ओडिशा के 50 गांव में बाढ़ की स्थिति है। इसके कारण राज्य के 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 24 साल की एक महिला तेज धार में बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF, ODRF की टीमें तैनात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके आगे बढ़ने के लिए सही परिस्थितियां हैं। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। देशभर से मानसून की तस्वीरें... कल के मौसम का हाल... 24 जून: गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, बंगाल, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो सकती है। राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए... राजस्थान: 2 जिलों में रेड अलर्ट,फल मार्केट में आया सीवेज का पानी; आज 27 जिलों में अलर्ट राजस्थान के कई इलाकों में बारिश जारी है। कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज (23 जून) को जयपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीकर, झुंझुनूं में सोमवार को सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं, जयपुर में सुबह आधा घंटा तेज बारिश हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें... मध्य प्रदेश: शिवपुरी में स्कूल में जलभराव, कई टीचर फंसे, SDERF टीम रेस्क्यू कर रही; श्योपुर-बारां हाईवे बंद, अशोकनगर-गुना में घरों में घुसा पानी मध्य प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी जिले में भारी बारिश के चलते कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थली स्कूल में जलभराव हो गया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में कुछ टीचर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं, हॉस्टल से 5-5 महीने के दो बच्चों समेत 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। श्योपुर जिले में भारी बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर है। बड़ौदा के पास कुहंजापुर पुलिया पर पानी ऊपर आने से श्योपुर-बारां हाईवे बंद हो गया है। दोनों तरफ से आवाजाही रुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 20 जिलों भारी बारिश का अलर्ट; ललितपुर में 132 MM बारिश, आगरा में मगरमच्छ दौड़ा यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी तो 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आगरा में चंबल नदी से मगरमच्छ निकलकर गांव पहुंच गया। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; 6 जिलों में मध्यम, 3 में बूंदाबांदी के आसार हरियाणा में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने तेज हवा, गरज और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के हिसाब से 13 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। यहां तेज गरज-चमक के साथ बारिश होगी। अब अगले 3 से 4 दिनों तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें... चंडीगढ़: मानसून की एंट्री, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी; 25 से 26 जून बारिश की चेतावनी चंडीगढ़ में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार रविवार को चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा मानसून हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश के आसार हैं। प्रदेश के 3 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी ऊना, कांगड़ा और सिरमौर जिला को दी गई है। बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी और सोलन जिला में आज यलो अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: 15 जिलों में बारिश की चेतावनी; 10 जिलों में यलो और 5 में ऑरेंज अलर्ट बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग की तरफ से आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... झारखंड: उत्तर-पूर्वी जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली भी गिर सकती है झारखंड में साइक्लोन और निम्न दबाव क्षेत्र की सक्रियता के कारण मानसून पूरी तरह हावी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में
देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। गुजरात के सूरत शहर में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है। सोमवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक चार घंटे में ही 7 इंच बारिश हुई। सूरत में रविवार शाम को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया है। सूरत प्रशासन से आज स्कूल की छुट्टी कर दी है। सूरत में पहले दिन की बारिश ने 2006 में बाढ़ जैसे हालात की याद ताजा कर दी। साल 2006 में 7-10 अगस्त में हुई भारी बारिश से सूरत का करीब 80-95% हिस्सा डूब गया था। इधर, मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ की मौजूदगी से अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा, इससे भारी बारिश होगी। टीकमगढ़ में रविवार को 9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा। इसके चलते यहां कई नदियां उफान पर हैं। कई छोटे-बड़े गांवों और कस्बों का संपर्क दूसरे स्थानों से कट गया। राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133% ज्यादा बारिश हो चुकी है। ओडिशा के 50 गांव में बाढ़ की स्थिति है। इसके कारण राज्य के 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 24 साल की एक महिला तेज धार में बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF, ODRF की टीमें तैनात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके आगे बढ़ने के लिए सही परिस्थितियां हैं। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। देशभर से मानसून की तस्वीरें... कल के मौसम का हाल... 24 जून: गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, बंगाल, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो सकती है। राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए... राजस्थान: 2 जिलों में रेड अलर्ट,फल मार्केट में आया सीवेज का पानी; आज 27 जिलों में अलर्ट राजस्थान के कई इलाकों में बारिश जारी है। कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज (23 जून) को जयपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीकर, झुंझुनूं में सोमवार को सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं, जयपुर में सुबह आधा घंटा तेज बारिश हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें... मध्य प्रदेश: शिवपुरी में स्कूल में जलभराव, कई टीचर फंसे, SDERF टीम रेस्क्यू कर रही; श्योपुर-बारां हाईवे बंद, अशोकनगर-गुना में घरों में घुसा पानी मध्य प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी जिले में भारी बारिश के चलते कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थली स्कूल में जलभराव हो गया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में कुछ टीचर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं, हॉस्टल से 5-5 महीने के दो बच्चों समेत 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। श्योपुर जिले में भारी बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर है। बड़ौदा के पास कुहंजापुर पुलिया पर पानी ऊपर आने से श्योपुर-बारां हाईवे बंद हो गया है। दोनों तरफ से आवाजाही रुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 20 जिलों भारी बारिश का अलर्ट; ललितपुर में 132 MM बारिश, आगरा में मगरमच्छ दौड़ा यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी तो 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आगरा में चंबल नदी से मगरमच्छ निकलकर गांव पहुंच गया। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; 6 जिलों में मध्यम, 3 में बूंदाबांदी के आसार हरियाणा में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने तेज हवा, गरज और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के हिसाब से 13 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। यहां तेज गरज-चमक के साथ बारिश होगी। अब अगले 3 से 4 दिनों तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें... चंडीगढ़: मानसून की एंट्री, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी; 25 से 26 जून बारिश की चेतावनी चंडीगढ़ में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार रविवार को चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा मानसून हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश के आसार हैं। प्रदेश के 3 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी ऊना, कांगड़ा और सिरमौर जिला को दी गई है। बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी और सोलन जिला में आज यलो अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: 15 जिलों में बारिश की चेतावनी; 10 जिलों में यलो और 5 में ऑरेंज अलर्ट बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग की तरफ से आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... झारखंड: उत्तर-पूर्वी जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली भी गिर सकती है झारखंड में साइक्लोन और निम्न दबाव क्षेत्र की सक्रियता के कारण मानसून पूरी तरह हावी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। सोमवार 23 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। खासकर उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...