सुपौल में बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला:पति पर दूसरी शादी कर घर से निकालने का आरोप, DM-SP को बुलाने की मांग
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड संख्या-4 में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने 12 साल के बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने पति पर दूसरी शादी कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला व उसके बेटे को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह का दावा मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र निवासी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि करीब 10 वर्ष पहले मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर ने दिल्ली-गुरुग्राम में उसके साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों से एक बेटा भी है, जिसकी उम्र 12 वर्ष है। गुड्डी देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे छोड़ दिया। थाने और अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप महिला का कहना है कि पति द्वारा दूसरी शादी करने और उसे घर से निकालने के मामले में उसने कई बार थाना और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। लगातार परेशान होकर उसने अपने बेटे के साथ टावर पर चढ़कर विरोध जताने का फैसला लिया। DM-SP के आने की मांग पर अड़ी महिला टावर पर मौजूद महिला ने कहा कि जब तक जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर आकर उसे न्याय का भरोसा नहीं देंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। महिला की इस मांग के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई। पुलिसकर्मी लगातार उससे बातचीत कर नीचे उतरने की अपील करते रहे। मौके पर जुटी भीड़, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस घटना के बाद मोबाइल टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए लोगों को टावर से दूर रहने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम महिला को समझाने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक महिला और उसके बेटे को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी था। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहा था।